विधान सभा डिजिटल म्यूजियम आमजन नि:शुल्क देख सकेंगे 15 सितम्बर से, रविवार को खुला रहेगा म्यूजियम
जयपुर। राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी की पहल पर राजस्थान विधान सभा के डिजिटल म्यूजियम ‘’ राजनैतिक आख्यान संग्रहालय ’’ को शुक्रवार 15 सितम्बर से आमजन के लिए खोला जाएगा। आमजन इस म्यूजियम को नि:शुल्क देख सकेंगे। म्यूजियम का साप्ताहिक अवकाश शनिवार को रहेगा। लोग म्यूजियम को रविवार को भी देख सकते हैं।…
