Headlines

उदयपुर जिला कांग्रेस कमेटी ने निकाली सांकेतिक भारत जोड़ो यात्रा

भारत जोड़ो

उदयपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के निर्देशानुसार राहुल गांधी कि भारत जोड़ो यात्रा के 1 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पूरे देश में सांकेतिक रूप से भारत जोड़ो यात्रा निकाली गई। इसी क्रम में उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा अध्यक्ष फतह सिंह राठौड के नेतृत्व में सूरजपोल चौराहे से बापू बाजार होते हुए दिल्ली गेट तक भारत जोड़ो यात्रा निकाली गई। उसके पश्चात दिल्ली गेट पर आम सभा हुई। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि शिव शंकर मेंनारिया ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा के 1 वर्ष पूरा होने पर उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी की प्रतीकात्मक भारत जोड़ो यात्रा में सभी कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता जोड़ो, भारत जोड़ो, नफरत छोड़ो, भारत जोड़ो, राहुल गाँधी संघर्ष करो देश आपके साथ हैं, कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए यात्रा में चल रहे थे।

शहर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा देश को जोड़ने का काम किया है। आज की तारीख में देश की केंद्र सरकार धार्मिक आस्था के साथ खिलवाड़ करते हुए सांप्रदायिकता की बात करती हैं। वह देश में नफरत फैला रहे हैं जिसमें वह कामयाब नहीं होंगे। कांग्रेस पार्टी सभी धर्म को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। उदयपुर शहर विधानसभा के प्रभारी असरार अहमद ने कहा कि देश में सांप्रदायिकता का राज है और देश का माहौल बिगाड़ने का काम कर रहे हैं। ऐसे समय में कांग्रेस पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओ को देश को जोड़ने का काम करना है। हम सभी देश में नफरत का माहौल मिटा कर मोहब्बत का माहौल पैदा करें, यही हमारे देश के प्रति फर्ज है।

वल्लभनगर विधायक प्रीति शक्तावत ने कहा कि वर्तमान में देश की धर्मनिरपेक्षता कायम रखने के लिए कांग्रेस पार्टी का पुनः सत्ता में आना आवश्यक है। हम सभी एकजुट होकर कांग्रेस पार्टी के लिए काम करें और आने वाले विधानसभा लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को पुनः राज्य और देश में सत्ता में लाएं, जिससे देश की सांप्रदायिकता से रक्षा कर सकें। इस दौरान श्रम कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष जगदीश राज श्रीमाली, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेश श्रीमाली, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव गोपाल कृष्ण शर्मा, पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया, वरिष्ठ नेता केके शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष सोमेश्वर मीणा, अजय सिंह, महिला कांग्रेस अध्यक्ष नजमा मेवाफरोश, युवक कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह केलावत, कौशल नागदा, पूर्व उपाध्यक्ष रियाज हुसैन आदि ने भी सभा को सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजीव सुवालका ने किया और धन्यवाद दिनेश दवे ने ज्ञापित किया।

इस अवसर पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा, पार्षद अरुण टांक, रवि तरवाड़ी, हिदायतुल्लाह, शंकर चंदेल, गिरीश भारती, गोपाल नागर, तीरथ सिंह खेरोलिया, पंकज पालीवाल, हरीश शर्मा, सुनील रोजर्स, जगदीश कुमावत, यशवंत राजोरा, हेमंत मेघवाल, मोहम्मद अयूब, अजय पोरवाल, डॉ. धर्मेंद्र राजोरा, दीपक सुखाड़िया, जगदीश जलानिया, तुलसीराम लोहार, डॉ. पी आर व्यास, गोविंद सक्सेना, सुंदरलाल वशिता, के जी मूंदड़ा, बबलू टांक, दीपक व्यास, सुधीर जोशी, राजेश जैन, शांता प्रिंस, जयश्री कुमावत, दीपिका कुमावत सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता पदाधिकारी एवं महिला कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *