ईडाणा माता ने दीपावली पर किया अग्नि स्नान

0
1551

उदयपुर। मेवल की महारानी मानी जाने वाली ईडाणा माता ने इस साल ईडाणा माता ने पहली बार दीपावली पर यह अग्नि स्नान किया है। मेवल के बम्बोरा के पास स्थित ईडाणा माता के मुख्य मंदिर से ज्योत लाकर बडग़ांव के मनोहरपुरा में ईडाणा माता की प्रतिमा स्थापित की गई थी। वहीं ये अग्नि स्नान देखने को मिला। दर्शन के लिए यहां लोगों की भीड़ उमड़ रही है।

प्रत्यक्षदर्शियो के अनुसार गुरुवार को जब पहाड़ी से धुंआ उठता देख लोग मंदिर पहुंचे तो वहां ईडाणा माता अग्नि स्नान कर रही थी। माता की प्रतिमा चारों तरफ से आग से घिरी थी। मान्यता है कि मां खुद से आग प्रज्वलित करती है। इस दौरान उनका सारा श्रृंगार भस्म हो जाता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि दीपावली पर मां ने पहली बार अग्नि स्नान किया है। अग्नि स्नान की सूचना जैसे ही आसपास फैली तो गांव के कई लोग मंदिर पहुंच गए। अग्नि स्नान करते हुए मां के अद्भुत स्वरूप के दर्शन किए।

मुख्य मंदिर में भी माता करती है अग्नि स्नान

ईडाणा माता का मुख्य मंदिर बम्बोरा के पास है। यहां भी माता खुद से आग प्रज्वलित कर अग्नि स्नान करती हैं। यह अग्नि स्नान साल में दो बार भी हो सकता है और इसका कोई समय तय नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here