Headlines

पायलट किसी से समय मांगे उन्हें समय नहीं मिले ये असंभव-माकन

जयपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व राजस्थान के प्रभारी अजय माकन ने पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के दिल्ली से वापस लौट आने की खबरों के साथ लगाई जा रही सभी अटकलों को विराम देते हुए साफ कर दिया कि सचिन पायलट एक वरिष्ठ नेता और पार्टी के लिए एक संपत्ति हैं। यह असंभव है…

Read More

जयपुर के भांकरोटा में देर रात सड़क हादसा, तीन लोगो की मौत

जयपुर: राजधानी जयपुर के भांकरोटा इलाके में बीती देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। सड़क हादसे में तेज रफ्तार लक्जरी कार आगे चल रहे एक ट्रेलर से टकरा गई और कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार चालक सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पीछे बैठा चौथा युवक…

Read More

जेल गए अफसर गुरदयाल सिंह संधु की फिर UDH में एंट्री

जयपुर: रिटायर्ड IAS गुरदयाल सिंह संधु को राज्य सरकार ने अहम जिम्मेदारी सौंपी है। सरकार ने आज एक आदेश जारी कर संधु को नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन विभाग (UDH) का सलाहाकार नियुक्त किया है। संधु साल 2016 में एकल पट्‌टा घोटाले मामले में जेल जा चुके हैं। उन्होंने पूर्व में नगरीय विकास विभाग में…

Read More

रिहा होने वाले कैदियों के लिए प्लेसमेंट की व्यवस्था करें-सीएम

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि हमारा प्रयास है कि जेलों में स्वस्थ वातावरण बनाए रखने के लिए और ठोस कदम उठाए जाएं। उन्होंने सजा अवधि पूरी कर चुके बंदियों को आजीविका से जोडऩे के लिए उनकी योग्यता के अनुरूप जेल विभाग द्वारा प्लेसमेंट की व्यवस्था किए जाने का सुझाव दिया। इससे बंदियों को…

Read More

कोरोना की लहर रोकने में सरकार की सख्ती आई काम

जयपुर। कोरोना की दूसरी लहर पूर्ण विदाई की ओर है। आज प्रदेशभर में 205 मामले ही कोरोना संक्रमितों के आए। रिकवरी की दर ठीक होने से एक्टिव केस भी 4262 ही रह गए है। आज 895 लोग ठीक हो अपने घर पहुंचे , जबकि मरने वालों की संख्या 10 रही। जिलेवार कोरोना संक्रमण के आंकड़ों…

Read More

राजस्थान टाइगर रिजर्व के लिए खुशखबरी: टाइगर रिजर्व में कार्यरत फील्ड स्टाफ को मिलेगा मैस भत्ता

जयपुर: राजस्थान टाइगर रिजर्व में कार्यरत फील्ड स्टाफ के लिए खुशखबरी है। राजस्थान के अब तक के इतिहास में पहली बार राजस्थान टाइगर रिजर्व में कार्यरत फील्ड स्टाफ को मैस भत्ता मिल सकेगा। इसके लिए केंद्र सरकार की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। वन विभाग के शासन सचिव बी. प्रवीण के अनुसार…

Read More

ऐसा मुख्यमंत्री नहीं देखा जो विधायकों का बंधक हो, ऐसा भ्रष्टाचार भी नहीं देखा- डॉ.किरोड़ी लाल

जयपुर। भाजपा से राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने ताजा राजनीतिक घटनाक्रम पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ऐसा मुख्यमंत्री नहीं देखा जो विधायकों का बंधक हो,गहलोत विधायकों के बंधक हैं। गहलोत के ज्यादातर विधायक अपने इलाके के सुपर मुख्यमंत्री बने हुए हैं। ट्रांसफर पोस्टिंग तक में भी विधायकों का भ्रष्टाचार चरम पर है।…

Read More

वैक्सीनेशन में उत्कृष्ट पंचायतों को विकास कार्यों के लिए मिलेगा अलग से फंड

जयपुर। राज्य सरकार कोविड वैक्सीनेशन (Covid Vaccination) के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों को विकास कार्यों के लिए अलग से फंड उपलब्ध कराएगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि वैक्सीनेशन कार्य में अग्रणी रहने वाली पंचायतों को प्रोत्साहन देने के लिए जल्द ही योजना तैयार की जाए। सीएम गहलोत (CM…

Read More

अब बसपा ने किया पार्टी छोड़ कांग्रेस में जाने वाले विधायको पर हमला, कहा – ये सबसे बड़े गद्दार

जयपुर : कांग्रेस पार्टी में चल रहा सियासी विवाद के बीच बसपा भी कूद पड़ी। बसपा के प्रदेशाध्यक्ष भगवान सिंह बाबा ने पाार्टी छोड़ गए छहों विधायकों पर बड़ा हमला बोला और कहा- जो छह विधायक कांग्रेस के विधायकों पर गद्दार होने का आरोप लगा रहे हैं, सबसे बड़े गद्दार तो यही लोग हैं। ये…

Read More

खनिज तेल और प्राकृतिक गैस की खोज करेगा ऑयल इंडिया

जयपुर : राज्य के बीकानेर-जोधपुर व बीकानेर-जैसलमेर क्षेत्र में करीब 3339 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में ऑयल इंडिया द्वारा खनिज तेल और प्राकृतिक गैस की खोज की जाएगी। अतिरिक्त मुख्य सचिव माइन्स एवं पेट्रोलियम डाॅ. सुबोध अग्रवाल ने बताया कि इसके लिए ऑयल इंडिया कंपनी को जैसलमेर एवं बीकानेर नागौर बेसिन में 3 प्लस एक चार साल…

Read More

कोरोना की तीसरी लहर से बचना है तो वैक्सीनेशन, मास्क और प्रोटोकॉल का पालन जरुरी

जयपुर : मुख्यमंत्री अशोक गहलोत वीसी के जरिए पंचायत स्तर से लेकर ब्लॉक और जिला लेवल तक वैक्सीनेशन पर आयोजित संवाद में तीसरी लहर से बचने के लिए वैक्सीनेशन के साथ मास्क तथा कोरोना प्रोटोकॉल की पालना पर जोर दिया गया और कहा गया कि इन सावधानियों के प्रति लापरवाही बरतना तीसरी लहर को न्योता…

Read More

अब बिना राशनकार्ड बन सकेगा जनआधार कार्ड, कलेक्टर्स को जारी किए आदेश

जयपुर : गहलोत सरकार ने जनआधार कार्ड योजना के मामले में अहम फैसला लिया है। इसके तहत राज्य में जनआधार कार्ड बनाने वालो के पास अगर राशन कार्ड नहीं है तो भी उनका आवेदन निरस्त नहीं किया जाएगा। राजस्थान जनआधार प्राधिकरण के महानिदेशक ने एक आदेश जारी कर राज्य के सभी जिलों के कलेक्टर्स को…

Read More

पायलट गुट विधायकों के तेवर अभी भी आक्रमक, अब दीपेन्द्र सिंह कूदे सियासी जंग में

जयपुर। कांग्रेस की सियासी जंग दिनभर तो शांत रही,लेकिन शाम होते-होते फिर रंगत पर आ गई। पायलट गुट से आज पूर्व विधानसभा अध्यक्ष दीपेन्द्र सिंह के साथ विधायक वेद प्रकाश सोलंकी व इन्द्राज गुर्जर ने मोर्चा खोला और कहा कि मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश है। हम कार्यकर्ताओं की आवाज उठा रहे हैं। बोर्ड,निगम…

Read More

वन उत्पादों से जुड़े व्यापारियों को राहत, मंडी परिषर के बाहर नहीं लगेगा टैक्स

जयपुर: प्रदेश में कृषि मंडी परिसरों के बाहर वन उत्पाद बेचने वालों को अब किसी तरह का मंडी टैक्स नहीं लगेगा। कृषि मंडी कैंपस के बाहर तेंदू पत्ता, काष्ठ सहित सभी वन उत्पादों पर कृषि मंडी शुल्क और कृषि कल्याण शुल्क अब नहीं वसूला जाएगा। वन विभाग और कृषि विभाग ने आपसी बातचीत के बाद…

Read More

राजस्थान में कोरोना के एक्टिव केसों का आंकड़ा 5 हजार से नीचे

जयपुर। राजस्थान में कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप समाप्ति की ओर है। प्रदेश में एक्टिव केस अब मात्र 4962 बचे है। कोरोना संक्रमण के केस भी आज 280 आए, जबकि 928 रिकवर हो घर पहुंचे। संक्रमण के घटते ग्राफ और रिकवर की यहीं रफ्तार रही तो सप्ताह भर में राजस्थान में सामान्य स्थिति बहाल…

Read More