Headlines

विश्व की सबसे बड़ी श्रीपरशुराम मूर्ति का अनावरण नव वर्ष के आरंभ में

IMG 20261011 WA0009 scaled

– सिद्धि विनायक से परशुराम आगमन उत्सवों का श्रीगणेश

मुंबई/ जयपुर। विप्र फाउंडेशन की 17 वर्षों की यात्रा के अब तक के दो सबसे बड़े प्रकल्प में से श्री परशुराम ज्ञानपीठ, जयपुर के लोकार्पण पश्चात् अब अरूणाचल प्रदेश में शक्तिपुंज परशुराम ‘स्टैच्यू ऑफ स्ट्रेंथ’ प्रकल्प भी इसी वित्तीय वर्ष में पूर्ण कर राष्ट्र को समर्पित कर दिया जाएगा। ब्राह्मण समाज की इन ऐतिहासिक उपलब्धियों के उपलक्ष्य में देशव्यापी आयोजनों की जोरदार तैयारियाँ शुरू हो चुकी हैं।

इसी क्रम में मुंबई में सिद्धिविनायक श्री गणेश मंदिर से ‘देव आमंत्रण परिक्रमा’ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यनारायण श्रीमाली ने बताया कि देव आमंत्रण परिक्रमा कार्यक्रम 11 अक्टूबर से शुरू हो गया तथा 4 से 24 दिसंबर तक अयोध्या से अरुणाचल श्रीपरशुराम कुंड आमंत्रण रथयात्रा आयोजित होगी। इस दौरान देश के 15 प्रमुख शहरों में परशुराम जागृति आयोजन होंगे।

राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डॉ सुनील शर्मा CA ने बताया कि गुवाहाटी में 17 से 23 दिसंबर को श्रीमद्भागवत कथा का दिव्य आयोजन रखा गया है तथा परशुराम कुंड में 13 से 15 जनवरी 2027 तक मेला एवं सेवा शिविर आयोजित होगा। इसके पश्चात “शक्तिपुंज परशुराम” मूर्ति के भव्य अनावरण का उत्सव प्रस्तावित है। 14 मार्च 2027 को जयपुर के श्री परशुराम ज्ञानपीठ में दोनों प्रकल्पों के संपूर्ण कार्यों की पूर्णता पर गोविंद आभार आयोजन होगा।

IMG 20261011 WA0010

राष्ट्रीय महामंत्री डॉ सुनील शर्मा CA ने आगे बताया कि राष्ट्रीय परिषद अधिवेशन-2027 में प्रकल्प में सहयोगियों का अभिनंदन किया जाएगा। प्रतिवर्ष की तरह ऑडिटेड वार्षिक आय-व्यय विवरण की प्रस्तुति एवं अनुमोदन के साथ इस बार दोनों प्रकल्पों का आरंभ से पूर्णता तक का परियोजनावार संपूर्ण एवं समेकित वित्तीय विवरण भी प्रस्तुत किया जाएगा। इसमें सार्वजनिक रूप से घोषित अथवा संकल्पित सहयोग राशि और उस मद में वास्तव में प्राप्त राशि की स्थिति भी शामिल होगी। जनसहयोग (गैर-सरकारी) से निर्मित मूर्ति का संपूर्ण विवरण भी प्रतिवेदन में रहेगा।

मुंबई के कार्यक्रम में उपस्थित संरक्षक महावीर प्रसाद शर्मा, राष्ट्रीय समन्वयक श्रीकिशन जोशी, भाजपा मुम्बई प्रदेश समिति के महामंत्री एवं सिद्धिविनायक ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी,मुंबई जोन अध्यक्ष सुरेश नागदा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी से सुधा श्रीमाली, महिला प्रकोष्ठ से मंगला पुरोहित, वनिता शर्मा, निर्मला कौशिक, मुंबई महानगर अध्यक्ष सुधीर खंडेलवाल के साथ किशोर चोटिया, राजेश डिडवानिया, प्रेम मिश्र ने विप्र फाउंडेशन के इन प्रकल्पों को आने वाली पीढ़ियों की शिक्षा, संस्कार और उज्ज्वल भविष्य के प्रति समर्पित प्रयास बताते हुए सभी से आयोजनों में सहभागी बनने का अनुरोध किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *