जयपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व राजस्थान के प्रभारी अजय माकन ने पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के दिल्ली से वापस लौट आने की खबरों के साथ लगाई जा रही सभी अटकलों को विराम देते हुए साफ कर दिया कि सचिन पायलट एक वरिष्ठ नेता और पार्टी के लिए एक संपत्ति हैं। यह असंभव है कि वह किसी पार्टी नेता से मिलने के लिए समय मांगे और उन्हें मिलने का समय न दिया जाए। प्रियंका जी ने उनसे बात की है। केसी वेणुगोपाल सहित कई नेता भी उनसे बात कर रहे हैं।
माकन ने एक न्यूज एजेंसी को दिए अपने इंटरव्यू में यह बात कही। उन्होंने कहा कि पायलट से भी लगातार सम्पर्क में हैं तथा अन्य नेताओं को लेकर भी जो बात मीडिया में की जा रही है कि प्रिंयका गांधी ने उन्हें मिलने का समय ही नहीं दिया, जबकि प्रिंयका गांधी ने भी उनसे बात की हैं। कई नेता भी उनसे बराबर सम्पर्क में हैं। प्रियंका गांधी से वे मिलने का समय मांगते तो अवश्य मिलता। उन्होंने समय मांगा ही नहीं होगा।
Sachin Pilot is a senior leader & an asset to the party. It’s impossible that he seeks time from a party leader to meet & isn’t given an appointment. Priyanka Ji has spoken with him. Many leaders incl KC Venugopal have also been speaking to him: Ajay Maken, General Secy, AICC pic.twitter.com/t2Q6Elm1Zs
— ANI (@ANI) June 18, 2021
राजस्थान के प्रभारी महासचिव के इस ताजा वक्तव्य से दो दिनों से पायलट खेमे को नया बल मिला है। दूसरा पायलट को लेकर आलाकमान की दूरी के प्रचार पर भी अब एक बार विराम लग गया है। यहा गौरतलब है कि जब से पायलट दिल्ली से लौटे हैं तब से ही तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे है और ऐसी खबरें फैलाई जा रही है कि प्रियंका गांधी ने उन्हें मिलने का समय ही नही दिया तो पांच दिन बाद खाली हाथ लौटना पड़ा। राहुल गांधी को लेकर तो यहां तक चर्चा फैला दी गई कि उन्होंने पायलट का मोबाइल नम्बर ही ब्लॉक कर दिया। माकन के ताजा बयान ने पायलट विरोधी गतिविधियों के रुख को ही मोड़ कर रख दिया है।
Read More: पहली बार सीएम स्वभाव के विपरीत काम कर रहे हैं-सोलंकी
Read More : फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह का निधन, पीएम मोदी सहित कई हस्तियों ने जताया शोक
