Headlines

ऐसा मुख्यमंत्री नहीं देखा जो विधायकों का बंधक हो, ऐसा भ्रष्टाचार भी नहीं देखा- डॉ.किरोड़ी लाल

जयपुर। भाजपा से राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने ताजा राजनीतिक घटनाक्रम पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ऐसा मुख्यमंत्री नहीं देखा जो विधायकों का बंधक हो,गहलोत विधायकों के बंधक हैं। गहलोत के ज्यादातर विधायक अपने इलाके के सुपर मुख्यमंत्री बने हुए हैं। ट्रांसफर पोस्टिंग तक में भी विधायकों का भ्रष्टाचार चरम पर है। ऐसा भ्रष्टाचार भी कभी नहीं देखा।

पायलट के प्रति साहनुभूति नहीं पर नुकसान जनता का हो रहा है

उन्होंने पायलट खेमे के प्रति सहानुभूति दिखाने के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए का कि मेरी सहानुभूति राजस्थान की जनता के साथ है। मैं क्यों पायलट का पक्ष लूंगा लेकिन इतना जरूर है कि पायलट पांच दिन तक दिल्ली में बैठे रहकर आ गए और उनकी सुनवाई नहीं हुई, बिना सुनवाई निराश होकर लौटना लड़ाई को और गहरा करेगा। दुख इस बात का है कि इस लड़ाई में राजस्थान की जनता का अहित हो रहा है। आपसी लड़ाई बढ़ने का असर सरकार के काम पर पड़ रहा है। वे बोले -सत्ता का विकेंद्रीकरण होना चाहिए। अकेला मुख्यमंत्री ही सब समस्याओं का समाधान नहीं कर सकता।

खंडेला जैसे बयान पहले भी आए थे,क्या हश्र हुआ

डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने खंडेला के बयान पर भी पलटवार करते हुए कहा कि ऐसा एक बार इंदिर गांधी के बारे में कहा था, बाद में इंदिरा गांधी के क्या हाल हुए थे। खंडेला जैसे बयान पहले भी आए थे, तब राजस्थान में कांग्रेस की क्या हालत हुई थी। गहलोत के नेतृत्व में 2013 के चुनाव मेें कांग्रेस केवल 21 सीट पर सिमट गई थी। इस तरह के बयानों का नुकसान ही होता है।

वसुंधरा बड़ा चेहरा पर वो ही भाजपा कतई नहीं

बीजेपी ही वसुंधरा और वसुंधरा ही बीजेपी के भवानी सिंह राजावत के बयान पर डॉ. किरोड़ी ने कहा- ऐसा नहीं है। बीजेपी व्यक्ति केंद्रित नहीं विचार केंद्रित पार्टी है। इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता कि वसुंधरा राजे बड़ी नेता हैं और बड़ा चेहरा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *