मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना के प्रारूप को मंजूरी
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के किसानों को राहत देने के लिए मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना के प्रारूप को मंजूरी प्रदान कर दी है। इससे कृषि उपभोक्ताओं को बिजली बिलों पर प्रतिमाह 1 हजार रूपए या प्रतिवर्ष अधिकतम 12 हजार रूपए का अनुदान मिल सकेगा। योजना बिलिंग माह मई 2021 से लागू होगी।…
