कंधार : अफगानिस्तान में जब से USA सेना को बुलाया गया है तब से यहां हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। यहां के कंधार प्रांत में मीडिया कवरेज के लिए गए भारतीय फोटो जर्नलिस्ट दानिश सिद्दिकी की हत्या कर दी गई है। दानिश सिद्दिकी की हत्या कंधार के स्पिन बोल्डक इलाके में एक झड़प के दौरान हुई है।
दुनिया के बेहतरीन फोटो जर्नलिस्ट में दानिश सिद्दीकी का नाम भी लिया जाता है। वह मौजूदा वक्त में अंतरराष्ट्रीय एजेंसी के साथ कार्यरत थे और अफगानिस्तान में जारी हिंसा के कवरेज के लिए गए हुए थे।
