नई दिल्ली । राजस्थान सरकार के पूर्व स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर व डूंगरपुर नगर परिषद के पूर्व सभापति के.के.गुप्ता ने नई दिल्ली में केंद्रीय वन और पर्यावरण तथा श्रम मंत्री भूपेन्द्र यादव से मुलाकात की।
केंद्रीय मंत्री यादव के दिल्ली निवास पर हुई मुलाकात में पूर्व सभापति गुप्ता ने उन्हें “डूंगरपुर स्वच्छता का साक्षी” पुस्तक भेंट की। इस मुलाकात के दौरान केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि डूंगरपुर का गौरव और सौंदर्य विश्व पटल पर बढ़-चढ़कर छाया हैं। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डूंगरपुर की स्वच्छता की सराहना की हैं।
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने के.के.गुप्ता के प्रदेश भर में चलाए जा रहे जल संरक्षण-जल संचय अभियान की सराहना करते हुए इसको समय की महत्ती आवश्यकता बताया। यादव ने डूंगरपुर के पर्यटन स्थलों, शहर में हुए सघन वृक्षारोपण व विकास कार्यों आदि की जमकर प्रशंसा करते हुए कहा कि गुप्ता के प्रयासों और नेतृत्व में हुए इन कामों और डूंगरपुर मोडल का अनुसरण अन्य निकायों को करना चाहिए। पूर्व सभापति के.के.गुप्ता ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को डूंगरपुर आने का न्योता भी दिया।
