जलदाय मंत्री जोशी ने किया जयसिंहपुरा खोर एवं नाई की थड़ी क्षेत्र में पेयजल पाइपलाइन के कार्यों का शुभारम्भ
जयपुर। जलदाय मंत्री डॉ. महेश जोशी ने बुधवार को जयपुर में जयसिंहपुरा खोर एवं नाई की थड़ी क्षेत्र में निवासरत लोगों को बीसलपुर प्रोजेक्ट से पेयजल आपूर्ति की योजना के तहत मौके पर पेयजल पाइपलाइन के कार्यों का शुभारम्भ किया। उन्होंने मानपुर सड़वा में मदीना मस्जिद के पास बोरिंग के कार्य का भी शुभारम्भ किया।…
