Headlines

पुष्पेंद्र सिंह बने राष्ट्रीय जाट महासभा के भरतपुर जिलाध्यक्ष

जाट महासभा

भरतपुर : राष्ट्रीय जाट महासभा (रजि) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. लोकपाल सिंह ने भरतपुर(राज.) जिलाध्यक्ष की नियुक्ति की। भरतपुर के गांव उबार निवासी पुष्पेंद्र सिंह पुत्र लालाराम पहलवान को भरतपुर का युवा जिलाध्यक्ष नियुक्ति किया गया। इनकी नियुक्ति राष्ट्रीय सयोजक हेमू भवनपुरा की अनुशंसा पर की गई।

नियुक्ति पर राष्ट्रीय जाट महासभा के कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर हर्ष व्यक्त किया। इस मौके पर नेत्रपाल तमरोली, टीटू सोगर, चंद्रवीर पहलवान, वीरेंद्र देशवाल, चंद्रवीर जघीना, एडवोकेट राजकुमार फौजदार, देवेश चौधरी आदि प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जाट महासभा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *