Headlines

दहशत फैलाने के लिए फायरिंग, दंपती को छू कर निकली गोली

फायरिंग

भरतपुर : युवक से झगड़ा होने पर दहशत फैलाने के लिए घर के गेट पर खड़े होकर दो बदमाशों की ओर से फायरिंग करने का वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने ही फायरिंग का वीडियो बनाया और वायरल किया है। मामला लखनपुर थाना इलाके के बिनउआ गांव का है। ईश्वर सिंह ने बताया की कुछ दिनों पहले उसके बेटे हेमू का दो युवकों से झगड़ा हो गया था। झगड़े के बाद बदमाश हेमू को लगातार धमकी दे रहे थे। मंगलवार रात करीब 8 बजे ईश्वर सिंह पत्नी महादेवी घर के कमरे में बैठी हुई थी। तभी दो बदमाश आए और घर के मेन गेट से पिस्तौल से फायर कर दिया। गोली कमरे के दरवाजे को आर-पार कर दंपती को छू कर निकल गई। दोनों बाल-बाल बच गए।

फायरिंग की आवाज सुनकर ईश्वर सिंह घर से बाहर आए तो बदमाश उनके बेटे को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। ईश्वर सिंह ने दोनों बदमाशों की पहचान कर ली। बताया कि बाइक चला रहा सौरव लुलहारा गांव का और उसका साथी अजय झामरी गांव का रहने वाला है। दोनों युवकों से ही हेमू का झगड़ा हुआ था।

इस घटना के बाद बदमाश दहशत भी फैलाना चाहते थे। घटना का वीडियो भी बदमाशों ने बनाया और सोशल मीडिया पर भी शेयर किया। ईश्वर सिंह ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *