नई दिल्ली : राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत ने केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत बजट को विकास के पथ पर ले जाने वाला बजट बताया है।
उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सपनों को केन्द्र में रखते हुए बजट तैयार किया है। बजट विकासोन्मुखी हैं, इस बजट में सरकार ने देश के किसानो, युवाओं, छात्रों,महिला सशक्तिकरण, सरकारी कर्मचारियों सहित सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखा हैं। किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त करने हेतु कई प्रावधान किए गये हैं, इस बजट से किसानो के साथ देश के छात्रों, युवाओं महिलाओं को फ़ायदा मिलेगा। युवा वर्ग के लिए रोज़गार बढ़ाने में भी सहायता मिलेगी। यह बजट देश के प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत के सपने को पूरा करने की दिशा में एक अच्छा कदम हैं। कोई नया टेक्स नहीं लगाकर महंगाई को नियन्त्रित किये जाने की दिशा में साहसिक कदम उठाया गया हैं। साथ ही देश के ढाँचागत विकास के लिए दीर्घकालीन प्रावधान किए गये हैं। तिलहन, फल, ओर्गोनिक खेती को बढ़ावे से किसानों की आय एवं रोज़गार के बेहतर अवसर सुलभ होगे। देश के युवाओं के लिए डिजिटल शिक्षा, तकनीकी शिक्षा व स्किल को बढ़ावा दिया गया हैं, इससे रोज़गार के अवसर बढ़ेंगे । देश के ग़रीबों के लिए अस्सी लाख घर बनाने का प्रावधान प्रशंसनीय है।
रक्षा उपकरण क्षेत्र में स्वदेशी तकनीक मेक इन इण्डिया से आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा। इस बजट में हर वर्ग को राहत प्रदान करते हुए देश को आर्थिक रूप से मज़बूत करने की दिशा में सरकार के संकल्प को मज़बूती मिलेगी। बजट में केन्द्रीय कर्मचारियों की भांति राज्य कर्मियों के लिए भी नियोक्ता की अंश राशि को 10 प्रतिषत से बढ़ाकर 14 प्रतिषत करना साहसिक कदम है। बजट में राष्ट्रीय राजमार्गो व पूर्वोत्तर राज्यों के विकास के लिए भी बजट प्रावधान है। यह बजट प्रधानमंत्री के स्वप्न गति एवं शक्ति को साकार करने वाला है।
