Headlines

स्कूटी सवार दंपती को बस ने मारी टक्कर, महिला की मौत

बस

बीकानेर: बीकानेर के जयपुर रोड पर बस ने स्कूटी पर सवार दंपती को टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। महिला जोधपुर के नैणों की ढाणी गांव की रहने वाली थी। मंगलवार को हादसे में महिला की मौत हो गई। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। जयनारायण व्यास कॉलोनी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

पुलिस के अनुसार चंदाराम व उसकी पत्नी सुआ देवी स्कूटी पर शहर की ओर जा रहे थे। घर का सामान खरीद के लिए जा रहे थे, तभी पीछे से आई बस ने टक्कर मार दी। टक्कर से पति चंदाराम तो बाइक सहित दूर जा गिरा, लेकिन सुआदेवी बस की चपेट में आ गई। हादसे के बाद पति पत्नी को गोद में लेकर चिल्लाता रहा। कुछ लोगों की मदद से उसे अस्पताल भी ले जाया गया फिर भी उसे बचाया नहीं जा सका। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बस को कब्जे में ले लिया है। जांच भी शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *