बोलेरो-कार की आमने-सामने की भिड़ंत में महिला जज की मौत
बीकानेर : पूगल थाना क्षेत्र के नूरसर-जामसर के बीच बीकानेर-खाजूवाला सड़क मार्ग पर अनूपगढ़ एडिशनल डिस्ट्रिक्ट जज (एडीजे) सरोज चौधरी की सड़क हादसे में मौत हो गई। सोमवार सुबह उनकी कार को बोलेराे ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में पीछे की सीट पर बैठी महिला जज की मौत हो गई।…
