झुुंझुनूं: डीजल की बढ़ती कीमतों से परेशान रोडवेज अब नया प्रयोग करने जा रही है। रोडवेज के बेड़े में सीएनजी बसों को शामिल किया जाएगा। इसकी तैयारियां कर ली गई हैं। परिवहन मंत्री बृजेन्द्र ओला ने कहा कि रोडवेज बेड़े में सीएनजी बसों को शामिल करने तैयारी की जा रही है। रोडवेज और सीएनजी बस बनाने वाली कंपनियों से वार्ता चल रही है। उन्होंने बताया कि कंपनियों से 100 बसें मांगी गई हैं।
परिवहन मंत्री बृजेंद्र ओला ने कहा कि रोडवेज प्रशासन सीएनजी बसें चलाने की तैयारियां मुख्यालय स्तर पर शुरू कर दी गई है। जल्द ही राज्य में सीएनजी बसों का संचालन किया जाएगा। इसे अलग-अलग चरण में पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा। पहले चरण में 100 बसें चलाई जाएंगी। सीएनजी के कारण रोडवेज का राजस्व भी बढ़ेगा और बचत भी। अलग-अलग कंपनियों से सीएनजी बसें बनवाने और रोडवेज को लेकर वार्ता चल रही है। झुंझुनूं रोडवेज में वर्तमान में 80 बसों का संचालन किया जा रहा है। झुंझुनू में 1 लीटर डीजल में 5.29 किलोमीटर बस का संचालन हो रहा है। वहीं सीएनजी से साढ़े सात किलोमीटर का संचालन होगा।