Headlines

फोन टेप करना सबसे बड़ा क्राइम, केंद्र के दबाव में काम कर रहीं सेंट्रल एजेंसियां-गहलोत

जयपुर: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान में बढ़ते अपराधों पर भाजपा के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए उल्टा केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा, लोकतंत्र में टोलरेंस पावर होना बहुत जरूरी है। दिल्ली में आज जो सरकार है उसमें ऐसा नहीं है। केंद्र सरकार का ईडी,सीबीआई, आईटी और ज्यूडिशरी पर दबाव है।…

Read More

CI विष्णुदत्त बिश्नोई के बाद अब उनके बेटे ने भी किया सुसाइड

बीकानेर: चूरू के राजगढ़ थानाधिकारी दिवंगत पुलिस निरीक्षक विष्णु दत्त बिश्नोई के सवा साल बाद 15 वर्षीय पुत्र लक्की बिश्नोई ने भी अब आत्महत्या कर ली है। जेएनवीसी कॉलोनी स्थित आवास में फांसी लगाकर जान दे दी। पिछले साल 23 मई को राजगढ़ थानाधिकारी रहते हुए आवास में की विष्णुदत्त ने भी फांसी लगाकर खुदकुशी…

Read More

Tokyo Olympics के सिल्वर मेडलिस्ट रवि दहिया को मिला दिल्ली सरकार का बड़ा सम्मान

नई दिल्ली: टोक्यो ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले पहलवान रवि दहिया को दिल्ली सरकार की ओर से बड़ा सम्मान मिला है। दिल्ली के आदर्श नगर स्थित विद्यालय को अब स्कूल के पूर्व छात्र और ओलंपिक पदक विजेता रवि दहिया के नाम से जाना जाएगा। दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष…

Read More

अफगानिस्तान संकट पर PM मोदी ने की बैठक, बोले- काबुल से भारतीयों की वापसी का इंतजाम करें

नई दिल्ली: तालिबान के कब्जे के बाद अफगानिस्तान के हालत को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम आवास पर 7 लोक कल्याण मार्ग (7 LKM) पर कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी की मीटिंग बुलाई। यह कमेटी नेशनल सिक्योरिटी के मामले देखने वाली सबसे बड़ी गवर्नमेंट बॉडी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली बैठक में गृह…

Read More

अफगानिस्तान: उप राष्ट्रपति अमरुल्ला सालेह ने खुद को अफगानिस्तान का राष्ट्रपति घोषित किया

काबुल: उप राष्ट्रपति अमरुल्ला सालेह ने अपने आप को अफगानिस्तान का राष्ट्रपति घोषित कर दिया है। उन्होंने कहा है कि राष्ट्रपति अशरफ गनी देश के बाहर हैं। इसलिए संविधान के अनुसार अब मैं राष्ट्रपति हूं। मैं सभी से समर्थन की अपील करता हूं। तालिबान के राजधानी काबुल पर कब्जे के बाद राष्ट्रपति अशरफ गनी ने…

Read More

पाक में कट्टरपंथियों के हौसले बुलंद महाराजा रणजीत सिंह की मूर्ति तोड़ी गई

नई दिल्ली : पाकिस्तान में कट्टरपंथियों के हौसले बुलंद हैं. लाहौर किले में तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान के कट्टरपंथियों ने महाराजा रणजीत सिंह की मूर्ति तोड़ दी। साल 2019 में बने महाराजा रणजीत सिंह की मूर्ति को पहले भी दो बार तोड़ा जा चुका है। पुलिस ने इस मामले में रिजवान नाम के आरोपी शख्स को गिरफ्तार…

Read More

गोगुंदा हाईवे पर अनियंत्रित होकर 15 फ़ीट गहरे खड्डे में गिरी कार

उदयपुर: गोगुन्दा हाइवे पर ईसवाल के समीप मंगलवार को तेज रफ्तार कार हादसे का शिकार हो गई। हादसे में कार एक व्यक्ति की मौके पर दर्दनाक मौत हो गईं। वहीं 2 लोग घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां उनका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार उदयपुर की गोगुन्दा…

Read More

अजमेर में भीषण सड़क हादसा:2 ट्रकों में टक्कर के बाद लगी आग,4 जिंदा जले

अजमेर: अजमेर-ब्यावर नेशनल हाईवे बाइपास पर सोमवार सुबह दो ट्रकों की भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद दोनों ट्रकों में आग लग गई और इसमें सवार 4 लोग जिंदा जल गए। चारों ही ट्रकों के ड्राइवर और क्लीनर बताए जा रहे हैं। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने…

Read More

जामनगर पहुंचा वायुसेना का विमान, काबुल से 120 भारतीयों को लाया गया वापस

नई दिल्ली: भारतीय राजदूत समेत अन्य नागरिकों को लेकर काबुल से रवाना हुआ वायुसेना का विमान गुजरात के जामनगर पहुंच गया है। इस विमान में करीब 120 लोगों को सुरक्षित लाया गया है। अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद अब पूरी दुनिया की नज़र वहां के हालातों पर टिकी है। भारत समेत अन्य देश…

Read More

रेलवे क्रॉसिंग पर 46 यात्रियों की सांसें अटकीं

सीकर: बंद हो रहे फाटक के बीच लोक परिवहन बस को निकालने का प्रयास करते एक ड्राइवर ने करीब 46 सवारियों की जान दांव पर लगा दी। दोनों फाटक बंद हो गए और पटरियों पर बस फंस गई। सामने से ट्रेन आती देख सवारियां की सांसें अटक गईं। लोग उतरकर भागने लगे। संकट भांपते हुए…

Read More

माकन के दावे फुस्स, जिलाध्यक्षों की सूची तक नहीं आई,पायलट- गहलोत सुलह में पेंच फंसा

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच चल रही सुलह कोशिशों में ऐसा पेंच फंसा है कि कांग्रेस के 20 से 22 जिलाध्यक्षों की सूची तक अटक गई। कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री अजय माकन के भी सारे दावे फैल हो गए। माकन ने जिला प्रभारियों को डेड लाइन दी थी और…

Read More

जयपुर के सी-स्कीम में दिनदहाड़े हवाई फायरिंग कर फैलाई दशहत

जयपुर: जयपुर के सी-स्कीम में सोमवार शाम को एक युवक ने एक कैफे के अंदर व बाहर सरेआम फायरिंग कर दी। वारदात के बाद बदमाश बेखौफ आराम से चला गया। फायरिंग के बाद आसपास के लोगों में दहशत मच गई। तब सूचना मिलने पर अशोक नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। कैफै में लगे CCTV…

Read More

अफगानिस्तान पहुंचा भारतीय एयरफोर्स का C-17 ग्लोबमास्टर विमान भारतीय नागरिकों को वापस लाने

नई दिल्ली : अफगानिस्तान में तालिबानी युग की वापसी हो गई है। ऐसे में अफगानिस्तान के हजारों लोग दूसरे देशों में भागकर शरण लेने की कोशिश में जुट गए हैं। वहीं, भारत, अमेरिका समेत अन्य देशों ने भी अपने लोगों को वापस बुलाना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में भारतीय एयरफोर्स का C-17 ग्लोबमास्टर…

Read More

खान सुरक्षा अभियान में 1102 खानों का निरीक्षण, खनन सुरक्षा मानकों और श्रमिकों के स्वास्थ्य प्रोटोकाल की पालना कराई सुनिश्चित

जयपुर: अतिरिक्त मुख्य सचिव माइंस डॉ. सुबोध अग्रवाल ने बताया है कि खान सुरक्षा अभियान के दौरान विभागीय अधिकारियों ने 1102 खनन पट्टा क्षेत्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा मानकों सहित नियमानुसार खनन गतिविधियों के संचालन और सुरक्षा निर्देशों की पालना सुनिश्चित कराई गई हैं। उन्होंने बताया कि खनन पट्टाधारकों को निरीक्षण के दौरान पाई गई…

Read More

राजस्थान संविदा नर्सेज एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने करौली सीएमएचओ आफिस पर दिया धरना

करौली: राजस्थान संविदा नर्सेज एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने आज कोविड स्वास्थ्य सहायक की मेरिट लिस्ट में नाम होने के बाबजूद उनको जॉइनिंग नही देने पर हंगामा किया और पदस्थापन सूची जारी करने की मांग को लेकर करौली सीएमएचओ आफिस पर धरना जमा दिया। राजस्थान संविदा नर्सेज एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष रविन्द्र शर्मा सपोटरा ने बताया कि…

Read More