Headlines

अफगानिस्तान पहुंचा भारतीय एयरफोर्स का C-17 ग्लोबमास्टर विमान भारतीय नागरिकों को वापस लाने

नई दिल्ली : अफगानिस्तान में तालिबानी युग की वापसी हो गई है। ऐसे में अफगानिस्तान के हजारों लोग दूसरे देशों में भागकर शरण लेने की कोशिश में जुट गए हैं। वहीं, भारत, अमेरिका समेत अन्य देशों ने भी अपने लोगों को वापस बुलाना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में भारतीय एयरफोर्स का C-17 ग्लोबमास्टर विमान भी अफगानिस्तान में फंसे भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए काबुल पहुंचा।
भारतीय एयरफोर्स का C-17 ग्लोबमास्टर आज काबुल पहुंचा। यहां से अफगानिस्तान में फंसे भारतीय लोगों को एयरलिफ्ट किया जाएगा। बताया जा रहा है कि भारत के करीब 500 अफसर और सिक्योरिटी से जुड़ा स्टाफ यहां फंसा है।

ताजिकिस्तान से काबुल पहुंचा विमान
C-17 ग्लोबमास्टर आज सुबह ताजिकिस्तान में लैंड हुआ। दरअसल, काबुल एयरपोर्ट पर अफरा तफरी मची थी। हालांकि, अमेरिकी सुरक्षाबलों ने यहां पर काबू पाया, इसके बाद ही विमान काबुल में लैंड कर पाया।

दिल्ली में हुई हाई लेवल मीटिंग

इससे पहले दिल्ली में एक उच्च स्तरीय बैठक हुई। इसमें भारतीय दूतावास और वहां रह रहे कर्मचारियों के विकल्पों और भविष्य की कार्रवाई पर चर्चा हुई। उधर, भारतीय दल अफगानिस्तान में मौजूद अधिकारियों से बात कर रहे हैं, ताकि वे भारत के लिए उड़ान भरने के लिए एयरपोर्ट आ सकें।

.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *