Headlines

जयपुर के सी-स्कीम में दिनदहाड़े हवाई फायरिंग कर फैलाई दशहत

जयपुर: जयपुर के सी-स्कीम में सोमवार शाम को एक युवक ने एक कैफे के अंदर व बाहर सरेआम फायरिंग कर दी। वारदात के बाद बदमाश बेखौफ आराम से चला गया। फायरिंग के बाद आसपास के लोगों में दहशत मच गई। तब सूचना मिलने पर अशोक नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। कैफै में लगे CCTV में पूरी वारदात कैद हो गई। ये वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गए।

अशोक नगर एसीपी सोहेल राजा के मुताबिक फायरिंग की वारदात तिलक मार्ग में चित्तौड़ा हाउस में फ्लैम्स कैफे में शाम करीब पांच बजे हुई। पुलिस ने वारदात में शास्त्री नगर के रहने वाले शौकीन कुरैशी उर्फ हनी सिंह को नामजद किया है। उसकी तलाश की जा रही है। वह शाम को फ्लैम्स कैफे के बाहर पहुंचा। वहां सरेआम हवाई फायर किया। इसके बाद कैफे के अंदर घुसकर एक बार फिर से गोली चलाई। इसके बाद गाड़ी पर बैठकर भाग निकला।

fire1

एक महीने पहले भी हुआ था विवाद

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि यह कैफे रॉबिन मुद्गल चलाता है। शौकीन उर्फ हनी सिंह का पिछले लंबे समय से यहां आना जाना था। आरोप है कि कैफे में खाने पीने के बाद अक्सर हनी सिंह बिना पेमेंट चला जाता था। इससे रॉबिन और शौकीन कुरैशी के बीच मनमुटाव चल रहा था। पिछले महीने भी दोनों के बीच उधार रुपया चुकाने को लेकर कहासुनी हुई। इसके बाद आज शौकीन कुरैशी पिस्तौल लेकर पहुंचा। उसने फायरिंग कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *