Headlines

CI विष्णुदत्त बिश्नोई के बाद अब उनके बेटे ने भी किया सुसाइड

बीकानेर: चूरू के राजगढ़ थानाधिकारी दिवंगत पुलिस निरीक्षक विष्णु दत्त बिश्नोई के सवा साल बाद 15 वर्षीय पुत्र लक्की बिश्नोई ने भी अब आत्महत्या कर ली है। जेएनवीसी कॉलोनी स्थित आवास में फांसी लगाकर जान दे दी। पिछले साल 23 मई को राजगढ़ थानाधिकारी रहते हुए आवास में की विष्णुदत्त ने भी फांसी लगाकर खुदकुशी की थी। इस घटना की अभी CBI जांच जारी है।

स्थानीय थानाधिकारी अरविन्द भारद्वाज ने बताया कि शाम को विष्णुदत्त के पुत्र लक्की ने घर में ही फंदा डालकर खुदकुशी कर ली। शव को कब्जे में लेकर पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। अभी आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। इस घटना को विष्णुदत्त के केस से जोड़कर देखा जा रहा है।

आपको बता दें कि विष्णु दत्त बिश्नोई ने 22 मई की रात को अपने सरकारी आवास में ही फांसी लगाकर जान दे दी थी। उनकी ओर से दो सुसाइड नोट छोड़े थे, जिसके बाद कांग्रेस विधायक कृष्णा पूनिया पर भी कई आरोप लगे थे। इस मामले में अभी CBI जांच जारी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *