Headlines

Tokyo Olympics के सिल्वर मेडलिस्ट रवि दहिया को मिला दिल्ली सरकार का बड़ा सम्मान

नई दिल्ली: टोक्यो ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले पहलवान रवि दहिया को दिल्ली सरकार की ओर से बड़ा सम्मान मिला है। दिल्ली के आदर्श नगर स्थित विद्यालय को अब स्कूल के पूर्व छात्र और ओलंपिक पदक विजेता रवि दहिया के नाम से जाना जाएगा। दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने मंगलवार को यह घोषणा की। उन्होंने ट्विटर पर इस कार्यक्रम की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी।

डिप्टी सीएम सिसोदिया का ट्वीट
मनीष सिसोदिया ने ट्वीट का कहा – ‘‘ओलंपिक पदक विजेता रवि दहिया का आज उनके आदर्श नगर स्थित स्कूल में स्वागत किया गया। यह उनके शिक्षकों के लिए भावुक करने वाला पल था। सरकार ने इस स्कूल का नाम अब से रवि दहिया बाल विद्यालय करने का फैसला किया है।”

ओलंपिक में दहिया ने जीता था सिल्वर मेडल
23 वर्षीय पहलवान रवि दहिया ने हाल ही में संपन्न हुए टोक्यो ओलंपिक में पहली बार शिरकत की और कुश्ती में सिल्वर जीता। वह दूसरे भारतीय हैं, जिन्होंने ओलंपिक में कुश्ती प्रतियोगिता का सिल्वर मेडल जीता है। टोक्यो ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक गोल्ड सहित कुल 7 मेडल जीतकर अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *