Headlines

श्रीगंगानगर के सरकारी स्कूल में प्रिंसिपल फंदे से झूलता मिला

श्रीगंगानगर के सरकारी स्कूल में प्रिसिपल फंदे से झूलता मिला

श्रीगंगानगर : जिले के एक सरकारी स्कूल में उस समय सनसनी फैल गई। जब प्रिंसिपल का शव फंदे से झूलते देखा गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतरवाकर रायसिंहनगर के राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है। यह घटना जिले के समेजा कोठी क्षेत्र में स्थित प्राथमिक विद्यालय में हुई।

मौके पर पहुंचे समेजा कोठी थाना क्षेत्र के प्रभारी भोमसिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आज सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान महेंद्र कुमार के रूप मे हुई। जो मूलरूप से हनुमानगढ़ जिले के भादरा का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार महेंद्र कुमार मां के साथ गांव में रहता था। पुलिस ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। अविवाहित महेंद्र कुमार द्वारा आत्महत्या करने की जानकारी परिजनों को दे दी गई है। उनके आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *