SDM के अभाव में विकास रुका

श्रीगंगानगर : भारत सरकार की ओर से विशेष परियोजना में शामिल बनवाली गुडस शेड निर्माण कार्य में सादुलशहर एसडीएम नही होने से ब्रेक लगा हुआ है। राज्य सरकार सादुलशहर में एसडीएम के पद पर कब किसे लगायेगी इसकी भी कोई खबर नही हैं। अगर जिला कलेक्टर रुक्मिणी रियार सिहाग इसमें रुचि दिखाकर किसी अन्य अधिकारी को लगाकर भूमि अधिग्रहण की अवॉर्ड राशि को किसानों व सम्बंधित विभागों को उनके हिस्से की राशि बंटवा दे तो यह काम रफ़्तार पकड़ जायेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे की जेडआरयूसीसी में सदस्य भीम शर्मा ने इस सम्बंध में कहा हैं कि मात्र एक पीडी अकाउंट खोलने के चक्कर में इतनी बड़ी परियोजना का कार्य 3 माह लेट हो चुका हैं। और अभी कितना लेट होगा इस पर कुछ भी कह पाना मुश्किल है। शर्मा के अनुसार बनवाली में मालगोदाम निर्माण के लिये 4.688 हैक्टेयर भूमि अधिग्रहण मामले में जिला कलेक्टर की ओर से उपखंड अधिकारी सादुलशहर भूमि अवाप्ति अधिकारी नियुक्त हैंपूर्व में तत्कालीन जिला कलेक्टर ज़ाकिर हुसैन के निर्देश पर तत्कालीन सादुलशहर एसडीएम दयानंद रुयल के समय भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई बड़ी तेजी के साथ हुई थी।

एसडीएम कार्यालय द्वारा 4 करोड़,80 लाख,44 हज़ार,6 सौ,पैंतालीस रुपये की राशि का एस्टीमेट तैयार किया गया था। जिस पर बीकानेर रेल मंडल की ओर से भूमि अवाप्ति अधिकारी को उक्त राशि का बैंक ड्राफ्ट संख्या 141652 दिनांक 9/2/2022 का सौंप दिया गया था। इसके बाद सादुलशहर एसडीएम द्वारा इसी वर्ष 4 मार्च को पीडी अकाउंट खोलने के लिये पत्र क्रमांक भू. अवा./2022/196 दिनांक 4/3/22 लिखा गया। इस दौरान एसडीएम दयानंद रुयल का तबादला हो गया।

इसके बाद राजस्व विभाग व वित्त विभाग के दफ्तरों में फ़ाइल घूमती रही व 13 मई 2022 को राजस्थान सरकार के वित्त विभाग (मार्गोपाय अनुभाग) की ओर से उप कोषाधिकारी सादुलशहर को पीडी अकाउंट खोलने की स्वीकृति प्रदान की गयी। अकाउंट खुलने के बाद सम्बंधित विभागों,किसानों की ज़मीन व उनकी फसल के मुआवजे की राशि का वितरण न होने के कारण काम जहाँ था वही रुका हुआ है। भीम शर्मा ने बताया कि रेलवे अधिकारियों के साथ ही खुद उन्होंने भी ज़िला कलेक्टर रुक्मणि रियार से इस सम्बंध में आवश्यक कार्रवाई हेतु फोन पर आग्रह किया हैं। यह इलाके के विकास की महत्वपूर्ण योजना हैं।बनवाली में मालगोदाम बनने के बाद श्रीगंगानगर मालगोदाम बनवाली में शिफ्ट हो जायेगा व श्रीगंगानगर मालगोदाम वाली वर्तमान जगह का इस्तेमाल सेकंड एंट्री व प्लेटफॉर्म निर्माण के लिये होगा।इसके बाद श्रीगंगानगर यार्ड में नयी ट्रेनों का आगमन हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *