बर्फ फैक्ट्री में अमोनिया गैस का लीकेज, सिविल डिफेंस ने 1 घंटे में लीकेज को किया बंद

जयपुर: बर्फ फैक्ट्री में सुबह अमोनिया गैस का रिसाव होने से फैक्ट्री में हड़कम्प मच गया। फैक्ट्री में मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत बाहर की ओर भागकर अपनी जान बचाई। मुरलीपुरा थाना पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम को मौके पर बुलाया। सिविल डिफेंस की टीम करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद लीकेज बंद किया।

पुलिस ने बताया कि दादी का फाटक के पास बर्फ फैक्ट्री है। सुबह करीब 4:30 बजे बर्फ फैक्ट्री में अचानक अमोनिया गैस का रिसाव होना शुरू हो गया। अमोनिया का रिसाव होने पर फैक्ट्री में मौजूद वर्क्स में हड़कम्प मच गया। सूचना पर पहुंची सिविल डिफेंस टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन कर करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद फैक्ट्री में अमोनिया गैस के लीकेज को बंद कर दिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *