Headlines

नागौर जेल में बैंक मैनेजर की संदिग्ध मौत की न्यायिक एवं प्रशासनिक जांच हो- बेनीवाल

There should be a judicial and administrative inquiry into the suspicious death of the bank manager in Nagaur Jail - Beniwal | नागौर जेल में बैंक मैनेजर की संदिग्ध मौत की न्यायिक एवं प्रशासनिक जांच हो-बेनीवाल

नागौर। रालोपा संयोजक एवं नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने खींवसर थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए एसबीआई बैंक मैनेजर सत्यनारायण प्रजापत की संदिग्ध हालातों में नागौर जेल में मौत की न्यायिक एवं उच्च स्तरीय प्रशासनिक जांच की मांग की है।

हनुमान बेनीवाल ने कहा कि जेल में आकस्मिक मृत्यु हो जाना दुःखद है। बेनीवाल ने इस संबंध में राजस्थान पुलिस के महानिदेशक एम एल लाठर व जेल डीजी भूपेंद्र दक से भी दूरभाष पर वार्ता की तथा मृत्यु के कारणों की न्याययिक जांच के साथ प्रशासनिक जांच करवाने की मांग दौहराई।

सांसद बेनीवाल ने कहा कि बैंक मैनेजर की मृत्यु के सही कारणों पर गौर करने की जरूरत है,क्योंकि गिरफ्तार करने के बाद यदि वो सदमे में थे तो उनका उपचार क्यो नही करवाया गया ? पुलिस कस्टडी से जब न्याययिक हिरासत में भेजा गया तब मेडिकल क्यों नहीं करवाया गया ? जेल में तबियत खराब हुई तो क्या समय रहते उन्हें उपचार मिलता तो उनकी जान बचाई जा सकती थी ?

इसलिए इस पूरे मामले में प्रत्येक एंगल से जांच होना आवश्यक है व मृतक के परिजनों को आर्थिक मदद तथा आश्रित को सरकारी नौकरी भी मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि नागौर जेल में लंबे समय से कैदियों के पास फोन व संदिग्ध सामग्री आदि का मिलना भी जारी है जिसकी कई बार शिकायते भी प्राप्त हुई है ऐसे में लंबे समय से नागौर जेल में पदस्थापित स्टाफ को भी बदलने की जरूरत है । पूरे मामले को लेकर सांसद ने ट्वीट करके सीएमओ को भी अवगत करवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *