भाजपा ने भी उपचुनाव के लिए कमर कसी, प्रभारियों की नियुक्ति

भाजपा

जयपुर। भाजपा ने भी प्रदेश में दो सीटों पर हो रहे उपचुनाव की तैयारी तेज कर दी। वल्लभनगर व धरियावद सीट पर 30 अक्टूबर होने वाले उपचुनाव पर चर्चा के लिए आज कोर कमेटी बैठक हुई जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी शामिल हुई, लेकिन बैठक में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया की अनुपस्थिति चर्चा का विषय रही, जबकि ये दोनों ही उपचुनाव उनके क्षेत्र मेवाड़ में हो रहे हैं।

वल्लभनगर को लेकर खासकर पूर्व विधायक रणधीर सिंह भींडर को लेकर काफी विवादास्पद बयान आ चुके हैं। भींडर जिताऊ उम्मीदवार है तथा उन पर वसुन्धरा राजे का वरदहस्त है, लेकिन कटारिया के कारण उनकी भाजपा में एंट्री नामुमकिन सी हैं। इस बीच भाजपा ने इन दोनों क्षेत्रो के लिए प्रभारियों -सह प्रभारी की नियुक्ति कर दी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां के निर्देशानुसार विधानसभा उपचुनाव के प्रभारी, सह प्रभारी व चुनाव प्रबंधन टीम घोषित की गई है।

समर्थन में लगे नारे

भाजपा मुख्यालय पर हुई कोर कमेटी की बैठक में आज लंबे समय बाद भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पहुंची तो राजें समर्थक नारे लगे। “केसरिया में हरा भरा राजस्थान में वसुंधरा “के नारे लगे। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ,उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, सांसद सीपी जोशी, ओम माथुर ,कनकमल कटारा सहित अन्य नेता मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2021 10 02 at 8.37.45 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *