नागौर/डीडवाना। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक तथा नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल रविवार को नागौर संसदीय क्षेत्र के डीडवाना प्रवास पर रहे जहां उन्होंने भाजपा नेता जितेंद्र सिंह जोधा के आवास पर जाकर उनके दिवगंत पिताजी स्वर्गीय जवान सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की साथ ही गहरा शोक व्यक्त किया वहीं उनके परिजनों को ढांढस बंधाया।
जन सुनवाई करके लोगो से किया संवाद
डीडवाना दौरे पर आए सांसद हनुमान बेनीवाल ने 2 घंटे तक स्थानीय लोगों की जन समस्याओं को सुना साथ ही कई मामलों में मुद्दों को लेकर लोगों से संवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न समस्याओं के निस्तारण के लिए मौके पर ही अधिकारियों को दूरभाष पर निर्देश दिए।
यह मांगे आई
सांसद के समक्ष सुदरासन ग्राम पंचायत में क्यामसर गांव में मुख्य गवाड़ से दामोदर छीपा के घर तक सीसी सड़क निर्माण करवाने, डीडवाना रेलवे स्टेशन का अपग्रेडेशन व वीभिन्न ट्रेनों के ठहराव सहित अन्य व्याप्त समस्याओ के निस्तारण करने, ग्राम प्यावा में सीसी सड़क निर्माण करने व सिंगरावट खुर्द से खुनखुना ग्राम तक डामर सड़क बनवाने, डीडवाना क्षेत्र के ग्राम कणवाई में शहीद भागीरथ सिंह स्मारक को मुख्य सड़क से जोड़ने के लिए सीसी सड़क निर्माण करने, ग्राम सांवराद के आम गुवाड में सीसी सड़क बनाने,सांवराद ग्राम में राजकीय माध्यमिक स्कूल में चारदीवारी निर्माण करवाने सहित कई मांगो से स्थानीय लोगो ने सांसद को अवगत करवाया जिस पर सांसद ने मांगो के क्रम स्वीकृती करवाने का आश्वासन दिया। वहीं डीडवाना स्थित श्री गोपाल गौशाला में चार दिवारी के निर्माण के लिए 10 लाख रुपये की राशि स्वीकृत करने की मौके पर ही घोषणा की।
उन्होंने बताया कि केंद्र ने 2 वर्षो का सांसद कोष स्थगित कर रखा है। उसके बावजूद आम जन की मांग पर विकास कार्यो के लिए बजट की वैकल्पिक व्यवस्था करने व वीभिन्न योजनाओं से राशि दिलवाकर विकास कार्य करवाये जाएंगे व डीडवाना को विकास के मामले में अग्रणी रखा जाएगा ।
यह रहे मौजूद
इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश मोदी, डीडवाना उप प्रधान ओमप्रकाश लील, सुरेश वर्मा, मोहन सिंह प्यावा, प्रवीन पुरोहित, बास्केट बोल संघ के अजित सिंह, मानसिंह सेवा, रताउ सरपंच महेंद्र सिंह, बरांगना सरपंच हनुमान कुंकना, रालोपा नेता मदन बलारा, हरेंद्र भाकर, पवन टाक, पार्षद पुखराज खटीक, डालूराम मेघवाल सहित भाजपा व रालोपा के सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
