जयपुर। रालोपा संयोजक व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने प्रदेश के सीकर जिले की बेटी व सीआईएसएफ में कार्यरत अधिकारी गीता सामोता को उनके द्वारा अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची पर्वत चोटी किलिमंजारो पर चढ़ाई कर भारतीय ध्वज तथा सीआईएसएफ के ध्वज को फहराने पर बधाई दी।
सांसद ने ट्वीट करके व दूरभाष पर सामोता से बात करके उनकी हौसला अफजाई की। साथ ही कहा कि गीता ने समाज व व देश का नाम रोशन किया है। गौरतलब है कि इससे पूर्व गीता ने यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्र्स पर चढ़ाई करके अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था।
राजस्थान के सीकर जिले की बेटी व @CISFHQrs में कार्यरत अधिकारी गीता सामोता ने अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची पर्वत चोटी किलिमंजारो पर चढ़ाई कर भारतीय ध्वज तथा सीआईएसएफ के ध्वज को फहराकर CISF व देश का नाम रोशन किया है@geeta_samota pic.twitter.com/tMx6nvKIFc
— HANUMAN BENIWAL (@hanumanbeniwal) September 12, 2021
