Headlines

सांसद बेनीवाल शुक्रवार को रहेंगे खींवसर विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर

सांसद बेनीवाल शुक्रवार को रहेंगे खींवसर विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर

नागौर : राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के संयोजक व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने गुरुवार को आवास पर जन सुनवाई की। सांसद की जन सुनवाई में नागौर में गाडीया लोहार समाज के छात्रों हेतु समाज कल्याण विभाग द्वारा छात्रावास खुलवाने की मांग को लेकर अखिल भारतीय गाडीया लोहार समाज के जिला अध्यक्ष मनीराम सोलंकी, प्रदेश उपाध्यक्ष रामचन्द्र चावड़ा व हरदीन राम आदि ने ज्ञापन दिया।

जिस पर सांसद ने तत्काल समाज कल्याण विभाग के अधिकारी को दूरभाष पर निर्देश देकर उक्त मामले में आवश्यक प्रस्ताव बनाकर राज्य सरकार को भेजने के निर्देश दिए। वही पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अनवर चौहान ने सांसद से राजकीय बालिका माध्यमिक स्कूल बासनी में यथावत हिंदी माध्यम रखने की मांग की, साथ ही बिजली, पेयजल से जुड़े कई मामले सांसद के समक्ष आए जिस पर सांसद ने तत्काल संबंधित विभागों के अधिकारियो को दूरभाष पर निस्तारण करने के निर्देश दिए।

सांसद बेनीवाल शुक्रवार को रहेंगे खींवसर विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर

रहेंगे खींवसर विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर

नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल 11 मार्च को नागौर संसदीय क्षेत्र की खींवसर विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। जहां वो सुबह 11 बजे राजकीय माध्यमिक स्कूल, चोतीना हेमपुरा में आयोजित वार्षिकोत्सव व भवन के लोकार्पण कार्यक्रम उसके बाद दोपहर एक बजे राजकीय माध्यमिक स्कूल नंदवानी में विद्यालय क्रमोनत होने के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम व वार्षिकोत्सव कार्यक्रम तथा दोपहर 03 बजे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पांचौड़ी में वार्षिकोत्सव व कक्षा कक्षों के लोकार्पण कार्यक्रमो में भाग लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *