Headlines

योगी ने लखनऊ में गुलाल उड़ाया, बोले- मोदी जैसा नेतृत्व हो तो ऐसा बहुमत मिलता है

योगी ने लखनऊ में गुलाल उड़ाया, बोले- मोदी जैसा नेतृत्व हो तो ऐसा बहुमत मिलता है

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में ऐतिहासिक बहुमत के बाद योगी आदित्यनाथ भारी हुजूम के बीच लखनऊ दफ्तर पहुंचे। करीब पौने छह बजे वे मंच पर पहुंचे और साथी मंत्रियों-पदाधिकारियों के साथ गले मिले और जमकर गुलाल उड़ाया। विजयी भाषण भी दिया। बोले- जब मोदी जी जैसा नेतृत्व हो तो ऐसा ही प्रचंड बहुमत मिलता है। विजयी उल्लास से शुरू हुआ ये 30 मिनट का कार्यक्रम जय श्री राम के नारों के साथ खत्म हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी दिल्ली भाजपा मुख्यालय में स्पीच दे रहे हैं।

योगी भी थोड़ी देर में दिल्ली रवाना होंगे। लखनऊ में 10 मिनट के संक्षिप्त भाषण में योगी बोले- भाजपा ने चार राज्यों में चुनाव जीते हैं। उत्तर प्रदेश पर विशेष रूप से देश और दुनिया की निगाहें थीं। जब मोदी जी कोरोना और भ्रष्टाचार से लड़ रहे थे, तब कुछ लोग भ्रामक प्रचार कर रहे थे। मतगणना के बारे में भ्रामक बातें कही जा रही थीं। उत्तर प्रदेश की जनता ने उस प्रचार को झुठलाते हुए भाजपा को बहुमत दिया है। जनता का आभार। ये बहुमत राष्ट्रवाद, सुरक्षा, विकास और सुशासन के मॉडल को जनता का आशीर्वाद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *