Headlines

रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर: खाटू मेले के लिए जयपुर-जिंद ट्रेन कल से, 8 अप्रैल से चलेगी जयपुर से नागपुर सप्ताहिक ट्रेन

ये 6 ट्रेन जयपुर जंक्शन की बजाए 28 दिन तक चलेगी दुर्गापुरा, खातीपुरा, कनकपुरा स्टेशन सेरेल यात्रियों के लिए जरूरी सूचना : अगले सात दिन तक रोजाना छह घंटे बंद रहेगा यात्री रिजर्वेशन सिस्टम

जयपुर: आगामी गर्मियों की छुटि्टयों में यात्रा करने वालों और खाटू श्याम मेले में आ रहे श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 2 स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय किया है। गर्मियों की छुटि्टयों को देखते हुए रेलवे जयपुर से नागपुर के बीच, जबकि खाटू श्याम मेले के लिए जयपुर से जिंद के बीच स्पेशल ट्रेन चलाएगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे से जारी नये शेड्यूल के मुताबिक 8 अप्रैल से हर शुक्रवार को गाड़ी संख्या 22176 जयपुर से नागपुर के लिए चलेगी। ये ट्रेन जयपुर से शाम 5.15 बजे चलेगी और अगले दिन शाम 4.50 बजे नागपुर पहुंचेगी। जबकि वापसी में ट्रेन संख्या 22175 हर गुरुवार को नागपुर से सुबह 10.35 बजे जयपुर के लिए चलेगी। ये ट्रेन किशनगढ़, अजमेर, नसीराबाद, बिजयनगर, भीलवाड़ा, चंदेरिया, कोटा, रामगंज मंडी, नागदा, उज्जैन, बेरछा, भोपाल, इटारसी, बेतुल होते हुए नागपुर पहुंचेगी।

जयपुर-जींद के बीच स्पेशल ट्रेन कल से चलेगी
उत्तर पश्चिम रेलवे ने खाटू श्याम जी मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए जयपुर-जींद के बीच मेला स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय किया है, जो 12 से 15 मार्च तक चलेगी। गाड़ी संख्या 09711 जयपुर से जींद रोजाना सुबह 6.45 बजे चलेगी और दोपहर 2.25 बजे जींद पहुंचेगी, जबकि वापसी में गाड़ी संख्या 09712 जींद से दोपहर 3.25 बजे चलेगी और रात 10.30 बजे जयपुर पहुंचेगी। ये ट्रेन इस रूट पर ढेहर का बालाजी, नीदड बैनाड़, चौमू सामोद, गोविन्दगढ़ मलिकपुर, रींगस, श्रीमाधोपुर, कांवट, नीम का थाना, माउण्डा, डाबला, निजामपुर, नारनौल, अटेली, कुंड, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक स्टेशनों पर भी रूकेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *