Headlines

सांसद बेनीवाल ने आवास पर की जन सुनवाई, क्षेत्र के सामाजिक कार्यक्रमो में भी लिया भाग

नागौर: आरएलपी संयोजक व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने शुक्रवार को अपने आवास पर जन समस्याओं को सुना। वहीं खींवसर विधानसभा क्षेत्र के कई गांवो के सामाजिक कार्यक्रमो में भाग लिया। सांसद बेनीवाल ने भेड़ सरपंच गणपत राम बिश्नोई के आवास पर जाकर वहां मौजूद जन प्रतिनिधियों व आस पास के गांवो के सरपंच गणों से कई विषयों पर चर्चा की।

वहीं सरपंच बिश्नोई ने सांसद का साफा पहनाकर स्वागत भी किया। सांसद ने कहा की जिले के विकास कार्यों को लेकर वो कोई कमी नही रखेंगे। वहां मौजूद ग्रामीणों ने सांसद को कई सार्वजनिक समस्याओं से अवगत करवाया। जिस पर सांसद ने तत्काल संबंधित विभागों के अधिकारियो को दूरभाष पर निर्देशित करके निस्तारण करने को कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *