नागौर: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत नागौर जिले के रियांबड़ी उपखण्ड क्षेत्र की निंबोला बिश्वा ग्राम पंचायत में प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत आयोजित हो रहे शिविर में पहुंचे। इस दौरान PCC चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा, विधानसभा अध्यक्ष सी.पी. जोशी, प्रदेश प्रभारी अजय माकन और जिला प्रभारी हरीश चौधरी भी मौजूद रहे। इस दौरान सीएम सहित अन्य नेताओं का स्वागत किया गया।
इससे पहले CM अशोक गहलोत हेलीकॉप्टर से चाडी पहुंचे। जहां मुख्यमंत्री गहलोत ने मदेरणा निवास पर पूर्व मंत्री महीपाल मदेरणा को श्रद्धाजंलि दी। वहां से नागौर जिले के भैरुन्दा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत निम्बोला बिश्वा में अस्थाई हेलीपैड पर पहुंचे। यहां निम्बोला बिश्वा में आयोजित किए जा रहे ‘प्रशासन गांवों के संग अभियान के शिविर में पहुंचे। यहां वे समीक्षा कर रहे हैं। इस दौरान सम्भागीय आयुक्त डॉ. वीणा प्रधान, आईजीपी एस. सेंगाथिर, जिला कलेक्टर जितेन्द्र सोनी, पुलिस अधीक्षक अभिजित सिंह सहित विभिन्न विभागों के प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
