नई दिल्ली: कांग्रेस ने हरीश रावत की जगह पर हरीश चौधरी को तत्काल प्रभाव से पंजाब और चंडीगढ़ का प्रभारी नियुक्त कर जिम्मेदारी सौपी गई है। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि रावत को उनकी मौजूदा जिम्मेदारियों से मुक्त किया जा रहा है। हरीश रावत कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य बने रहेंगे। कुछ दिनों पहले ही कांग्रेस नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।अमरिंदर की जगह चरणजीत सिंह चन्नी को राज्य का CM बनाया गया है।
हरीश रावत के स्थान पर हरीश चौधरी पंजाब-चंडीगढ़ के कांग्रेस प्रभारी

