जैसलमेर: मिग-21 विमान सुदासरी डेजर्ट नेशनल पार्क में क्रैश हो गया। सूत्रों के मुताबिक जिस जगह फाइटर जेट गिरा है, वह पाक बॉर्डर के पास है। इस हादसे में पायलट की भी मौत हो गई है।
जानकारी के मुताबिक विमान लगभग साढ़े आठ बजे क्रैश हुआ है। विमान अपनी नियमित उड़ान पर था। हादसे की जगह जैसलमेर से करीब 70 किमी दूर है। पुलिस और जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची है।
गौरतलब है कि इस साल अगस्त में बाड़मेर में भी मिग-21 बाइसन क्रैश हुआ था। फाइटर जेट ट्रेनिंग उड़ान पर था। टेक ऑफ के बाद इसमें तकनीकी खराबी आ गई और प्लेन एक झोपड़ी पर जा गिरा, जिससे उसमें आग लग गई। प्लेन क्रैश होने से पहले पायलट ने खुद को इजेक्ट कर लिया था।
