जैसलमेर शहर के नजदीक वायुसेना का टोही विमान क्रैश, एयरफोर्स ने शुरू की जांच

वायुसेना

जैसलमेर : भारतीय वायुसेना का टोही विमान दोपहर करीब तीन बजे क्रैश हो गया। शहर के पास स्थित कॉलोनी के पास सुनसान इलाके में भारतीय वायुसेना के मानव रहित विमान (UAV) के क्रैश होने से सनसनी फैल गई। हालांकि प्लेन क्रैश से कोई हताहत नहीं हुआ है। घटना की जानकारी मिलने के बाद वायुसेना के अधिकारी, जवान व पुलिस मौके पर पहुंचे और पूरे इलाके को सील कर दिया।

वायु सेना के जवानों ने मौके पर पहुंचते ही सबसे पहले UAV का मलबा इकट्‌ठा किया। इस विमान का वजन लगभग 150 किलो था। वायु सेना इस घटना की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि यूएवी लैंड कर रहा था, लेकिन समय से पहले ही वह सुनसान इलाके में गिर गया।

बताया जा रहा है कि UAV का ट्रायल किया जा रहा था, इसी दौरान ये हादसे का शिकार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही सेना के अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं और हादसे वाली जगह पर सबूत जुटाए जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक यह इजराइल में बना टोही था, हालांकि वायु सेना के किसी अधिकारी ने इसकी पुष्टि नहीं की है। इन टोही विमान का उपयोग सीमा पर दुश्मनों की एक्टिविटी पर नजर रखने के लिए होता है। खास बात यह है कि इस विमान में कोई पायलट नहीं होता, इसे रिमोट से मॉनिटर किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *