Headlines

राजस्थान का कुख्यात तस्कर राजू फौजी जोधपुर से गिरफ्तार

जोधपुर: भीलवाड़ा में छह माह पूर्व दो पुलिस कांस्टेबलों की हत्या कर फरार चल रहा कुख्यात तस्कर राजू फौजी को आखिरकार पुलिस ने पकड़ लिया है। जोधपुर शहर के बाहर छोर पर शनिवार तड़के अपनी बाइक पर जा रहे राजू फौजी को पुलिस की टीम ने घेर लिया। इस दौरान उसने पुलिस पर गोली चला दी। पुलिस ने जवाबी गोलियां चलाई और उसके पांव में गोली लगी है। गोली लगने के बाद बाइक से नीचे गिरे राजू के सिर व कोहनी में चोट आई है। कड़े सुरक्षा घेरे में उसे एमडीएम अस्पताल लाया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

डीसीपी ईस्ट भुवन भूषण यादव ने बताया कि अजमेर आईजी की ओर से गठित विशेष टीम को कल सूचना मिली थी कि राजू फौजी जोधपुर के बनाड़ पुलिस थाना क्षेत्र में है। इस पर कल रात अजमेर से आई टीम के साथ ही बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी व जवानों की एक टीम को भेजा गया। इस टीम ने सर्द मौसम में पूरी रात राजू की निगरानी रखी।

आज सुबह छह बजे राजू फौजी भागने लगा पुलिस ने पकड़ने का प्रयास किया। इस दौरान राजू ने गोली चला दी। पुलिस ने जवाब में गोली चलाई और उसके घुटने पर गोली मारी गई। गोली लगते ही अपनी बाइक से राजू नीचे गिर पड़ा। गिरने से उसके सिर व कोहनी में हल्की चोट आई है। उसकी सीटी स्कैन कराया जा चुका है। उसकी स्थिति सामान्य है और जान का कोई खतरा नहीं है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *