हनुमानगढ़ में धान की सरकारी खरीद की मांग कर रहे किसानोपर लाठीचार्ज

- 4 किसान और 2 जवान जख्मी

0
612
Lathi charge on farmers demanding government purchase of paddy in Hanumangarh | हनुमानगढ़ में धान की सरकारी खरीद की मांग कर रहे किसानोपर लाठीचार्ज

हनुमानगढ़। जिले में धान की सरकारी खरीद शुरू करने की मांग को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे किसानों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार सोमवार सुबह किसान संगठनों के नेता और सीटू कार्यकर्ता धान से भरी हुई ट्रॉलियां लेकर सीधे जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंच गए।

भीड़ को रोकने के लिए दोपहर करीब साढ़े बारह बजे पुलिस के जवानों ने कलेक्ट्रेट का मुख्य द्वार बंद कर दिया। इतने में कुछ लोग गेट पर चढ़ गए। पुलिस के जवानों व किसानों के बीच धक्का-मुक्की हुई। कुछ किसान गेट खोलकर कलेक्ट्रेट में घुस गए। मामले को अनियंत्रित होता देख पुलिस ने लाठियां भांजनी शुरू कर दी। इससे 4 किसान और 2 पुलिसकर्मी घायल हो गए। कलेक्ट्रेट में करीब आधा घंटा अफरा-तफरी का माहौल रहा।

लाठीचार्ज के बाद किसानों की भीड़ कुछ छंट गई, लेकिन कलेक्ट्रेट गेट के सामने से धान से भरी हुई ट्रॉलियां नहीं हटाई गईं। माकपा नेता रघुवीर वर्मा ने कहा कि प्रशासन जान-बूझकर शांतिपूर्वक प्रदर्शन करने वाले किसानों को उकसा रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों का आंदोलन मांगें नहीं मानने तक जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here