Headlines

विप्र फाउण्डेशन सरदारशहर की प्रथम बैठक संपन्न

विप्र फाउण्डेशन सरदारशहर की प्रथम बैठक संपन्न

सरदारशहर। विप्र फाउण्डेशन सरदारशहर ईकाई की कार्यकारिणी सदस्यों की पहली बैठक रविवार को गौतम भवन गौशाला बास सरदारशहर में हुई। बैठक में नव नियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ मुकेश रामपुरा,प्रदेश महामंत्री विकास डूमोली,सुनील मिश्रा प्रदेश सचिव युवा प्रकोष्ठ, राकेश पारीक जिला सचिव विप्र फाउण्डेशन चूरू ने शिरकत की।

बैठक को सम्बोधित करते हुए मुकेश रामपुरा ने विप्र समाज को एकजुट होने पर बल दिया । कार्यक्रम की शुरुआत में भगवान परशुराम की चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर पं, राकेश मिश्रा द्वारा स्वस्ति वाचन किया गया। बैठक को विकास डूमोली, सुनील मिश्रा राकेश पारीक, सुखाराम तिवाड़ी शिवदयाल पारीक,संजय शर्मा आदि वक्ताओं ने संबोधित किया। बैठक से पूर्व आगंतुकों का शाल श्रीफल भेंट कर एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

विप्र फांउडेशन के मीडिया प्रभारी पवन शर्मा ने बताया कि बैठक में महिला प्रतिनिधि के रूप में कांता भोजक, युवा प्रतिनिधि मुकेश राजपुरोहित, मनीराम व्यास, परमेश्वर दुबे, प्रकाश पारीक, शंकरलाल शर्मा, शंकरलाल पारीक, प्रभाकर चतुर्वेदी, पवन चोटीया, शंकर शर्मा, विक्रम राजपुरोहीत सहित कई विप्र बंधु उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री श्यामलाल जोशी ने किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *