Headlines

छात्र अपनी मांगो को लेकर सड़को पर उतरे

छात्र अपनी मांगो को लेकर सडको पर उतरे

जयपुर : प्रदेश के विद्यार्थियों की 10 सूत्री मांगों को लेकर छात्र नेता रविंद्र सिंह भाटी के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में छात्र विधानसभा घेराव के लिए निकल गए हैं। इस दौरान पुलिस द्वारा छात्रों को 22 गोदाम सर्किल पर ही रोक दिया गया है। जहां सैकड़ों की संख्या में छात्रो ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। वहीं से पहले छात्रों द्वारा शहीद स्मारक पर आम सभा को संबोधित किया गया। जिसमें छात्र नेताओं ने अपनी 10 सूत्री मांगों को लेकर सरकार पर निशाना साधा। साथ ही छात्र नेता ने मांगे पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी।

बेरोजगारों को मिले बेरोजगारी भत्ता

छात्र नेता ने कहा कि राजस्थान में 15 लाख से ज्यादा बेरोजगार पंजीकृत है। जिसमें 12 लाख 24 हजार पोस्ट ग्रेजुएट है। लेकिन इनमें से सिर्फ 1 लाख 60 हजार बेरोजगारों को ही बेरोजगारी भत्ता मिल रहा है। रवींद्र ने कहा कि राजस्थान सरकार ने बेरोजगारों को भत्ता देने में भी कई राइडर्स लगा रखे हैं। जिन्हें जल्द ही समाप्त किया जाना चाहिए। ताकि प्रदेशभर के बेरोजगारों को राहत मिल सके।

छात्र अपनी मांगो को लेकर सडको पर उतरे

नौकरियों में राजस्थान के छात्रों को मिले तवज्जो

रवींद्र ने कहा कि राजस्थान में भी हरियाणा की तर्ज पर नौकरियों में राजस्थान के युवाओं को 75 % आरक्षण दिया जाना चाहिए। ताकि राजस्थान के युवाओं को समय रहते रोजगार मिल सके। रवींद्र ने कहा कि पिछले कुछ वक्त से बाहरी राज्यों के युवा राजस्थान में आकर नौकरी कर रहे हैं। जिससे यहां के युवाओं को नौकरी नहीं मिल पा रही है।

ऐसे में सरकार को राजस्थान के युवाओं के लिए नौकरियों में आरक्षण कानून लागू करना चाहिए। इसके साथ ही सरकारी नौकरियों में जनरल कास्ट के 50% कोटे में भी अब बाहरी राज्यों के युवा भर्ती हो रहे हैं। जिस पर रोक लगनी चाहिए। ताकि राजस्थान के हर वर्ग को नौकरी मिल सके। इसके साथ ही राजस्थान में लंबित भर्ती प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *