Headlines

भिवाड़ी में बेकरी पर दिनदहाड़े 15 राउंड फायर कर बदमाश फरार

भिवाड़ी में बेकरी पर दिनदहाड़े 15 राउंड फायर कर बदमाश फरार

अलवर : भिवाड़ी कस्बे में हरीश बेकरी पर दिनदहाड़े आज दोपहर 2 बजे 5 बदमाशों ने 15 राउंड फायर किए। गोलियों से शीशे चकनाचूर हो गए। पहले राउंड के तुरंत बाद कुछ स्टाफ बेसमेंट में छुप गया। कुछ ऊपर रेस्टोरेंट के किचन में छिपकर जान बचाई। फायर करते ही बदमाश जिस कार से आए उसी से फरार हो गए। इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ है। पुलिस बदमाशों के पीछे लगी है। करीब तीन महीने पहले इस बेकरी से चार दुकान बगल की जोधपुरी मिष्ठान भण्डार पर भी बदमाश आए थे। 5 लाख रुपए की मांग की थी। आशंका जताई जा रही है कि अवैध वसूली के चक्कर में बदमाशों ने बेकरी पर फायरिंग की है। बेकरी के मैनेजर ने कहा कि उसे ज्यादा जानकारी नहीं है। पुलिस पड़ताल में लगी है।

कांच टुटा तो मचा हड़कम

फायरिंग के समय बेकरी में नीचे-ऊपर 40 का स्टाफ था। रेस्टोरेंट में 20 से अधिक लोग खाना खा रहे थे। तभी अचानक नीचे का कांच टूटा। पहले तो मैनेजर को लगा कांच अचानक ही टूट गया। बाद में बदमाशों पर नजर पड़ी। उनको पिस्टल लोड करते देखा। इसके बाद ताबड़तोड़ फायर किए। ग्राहक खाना छोड़ कर छुप गए।

शीशे चकनाचूर हो गए

पहले तो बेकरी के बाहर के शीशे पर गोली मारी। फिर अंदर जाकर सभी काउंटर पर गोली चलाई। पूरी बेकरी में कांच ही कांच बिखर गया। इस दौरान बदमाश गोली पर गोली चलाते गए। दुकान के किसी कर्मचारी या मैनेजर से कोई बातचीत नहीं की।

भिवाड़ी में बेकरी पर दिनदहाड़े 15 राउंड फायर कर बदमाश फरार

एसपी राममूर्ति जोशी मौके पर

उधर, भिवाड़ी पुलिस एसपी राममूर्ति जोशी का कहना है कि पांच बदमाश कार में आए हैं। यहां फायरिंग की है। किसी को चोट नहीं लगी है। पुलिस बेकरी के मालिक से पूछताछ कर रही है। कोशिश है कि जल्दी बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

जोधपुरी मिष्ठान भण्डार को 5 लाख की पर्ची दे गए थे

करीब तीन महीने पहले इसके बगल में जोधपुरी मिष्ठान भण्डार पर भी फायरिंग की थी। दुकानदार को 5 लाख रुपए की पर्ची थमा गए थे। ये बदमाश अवैध वसूली करने वाले हो स

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *