राजेश पायलट की प्रतिमा को लेकर विवाद, सोलंकी बोले – सम्मान पूर्वक फिर से स्थापित की जाएगी

0
602
राजेश पायलट की प्रतिमा को लेकर विवाद, सोलंकी बोले - सम्मान पूर्वक फिर से स्थापित की जाएगी

चाकसू: जयपुर जिले के चाकसू में रविवार को स्वर्गीय राजेश पायलट की मूर्ति हटाने को लेकर विवाद हो गया। यह मामला चाकसू के कोटखावदा का है। शनिवार रात कुछ अज्ञात लोगों ने स्वर्गीय राजेश पायलट की मूर्ति सार्वजनिक मैदान में लगा दी थी। रविवार को नगर पालिका ने मूर्ति को हटाने का प्रयास किया तो गुर्जर समाज के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने नगर पालिका की कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया। लोगों ने उसी मैदान में राजेश पायलट की मूर्ति लगा दी। इसके कुछ देर बाद मूर्ति को फिर से हटा लिया गया है।

चाकसू के विधायक वेद प्रकाश सोलंकी ने बताया कि कुछ असामाजिक तत्वों ने शनिवार की रात मूर्ति को गलत स्थान पर लगा दिया था। रविवार सुबह जब कर्मचारियों ने गलत जगह मूर्ति लगी देखी तो उसे हटाने की कोशिश की। कुछ स्थानीय युवाओं ने इसका विरोध किया। सर्वसम्मति से मूर्ति को फिलहाल हटा कर मंदिर प्रांगण में रखा गई। मूर्ति को जल्द ही सम्मान से प्राण प्रतिष्ठा कर फिर से स्थापित किया जाएगा। राजेश पायलट कांग्रेस के कद्दावर नेताओं में से एक थे। राजस्थान से सांसद बनने के साथ ही केंद्र में मंत्री भी रह चुके हैं। राजेश पायलट राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के पिता हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here