चाकसू : विधायक वेद प्रकाश सोलंकी ने उप जिला अस्पताल चाकसू में सोनोग्राफी मशीन खरीदने के लिए 24 लाख रुपए स्वीकृत कर जिला परिषद को वित्तीय स्वीकृति जारी करने के लिए पत्र भिजवाया। उल्लेखनीय है कि उप जिला अस्पताल चाकसू में सोनोग्राफी मशीन नहीं होने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय लोगों ने विधायक से अस्पताल में सोनोग्राफी मशीन लगवाने की मांग की। इस पर विधायक सोलंकी ने नई सोनोग्राफी मशीन खरीदने के लिए जिला परिषद को वित्तीय स्वीकृति जारी करने के लिए पत्र जारी किया। उप जिला चिकित्सालय चाकसू के प्रभारी ऋतु राज मीणा को उक्त स्वीकृति का पत्र दिया।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष कमलेश बैरवा उप जिला चिकित्सालय के चिकित्सक डॉक्टर शंकर प्रजापति मंडी वाइस चेयरमैन अवध शर्मा , पार्षद रमन खंडेलवाल रामेश्वर प्रसाद मामोडिया, कमल रावत राकेश मामोडिया, उमेश पारीक सरपंच रमेश मीणा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

