राजस्थान में 9862 पदों पर बेसिक, जबकि 591 पदों पर होगी वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती

राजस्थान में 9862 पदों पर बेसिक, जबकि 591 पदों पर होगी वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती

जयपुर: राजस्थान सरकार प्रदेश में कम्प्यूटर अनुदेशक भर्ती करने जा रही है। रविवार को शिक्षा विभाग ने इसके आदेश जारी कर दिए है। जिसके तहत प्रदेश में 9862 बेसिक कम्प्यूटर अनुदेशक जबकि 591 कम्प्यूटर अनुदेशक पदों पर भर्ती की जाएगी। हालांकि परीक्षा की तारीख का अब तक शिक्षा विभाग से कोई ऐलान नहीं किया गया है।

प्रियंका गांधी ने कहा तो सरकार ने तुरंत एक्शन लिया

दरअसल, इस साल जून में सरकार कम्प्यूटर अनुदेशक पद पर संविदा पर भर्ती करने जा रही थी। इसको स्थायी करने की मांग को लेकर प्रदेशभर के बेरोजगारों ने विरोध शुरू कर दिया था। इस विरोध का गहलोत सरकार पर कोई असर नहीं हुआ। बेरोजगार कांग्रेस के दिग्गज नेताओं का ध्यान आकर्षित कराने के लिए दिल्ली में प्रदर्शन करने पहुंचे। तब भी कुछ नहीं हुआ तो वे कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से मिलने उत्तर प्रदेश पहुंच गए। प्रियंका गांधी से मिल तो नहीं पाए, लेकिन वहां उनकी सिक्योरिटी में लगे जवानों ने बेरोजगारों पर जमकर लाठियां बरसाईं।

इसके बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने राजस्थान के युवाओं को स्थायी नियुक्ति का आश्वासन दिया और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से बात की। प्रियंका गांधी के कहने के कुछ समय बाद ही राजस्थान कैबिनेट की बैठक में स्थायी नियुक्ति के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई।

परीक्षा की तारीख का ऐलान करें सरकार

राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष उपेन यादव ने बताया कि लंबे संघर्ष के बाद प्रदेश के युवाओं की जीत हुई है। इन भर्तियों के लिए प्रदेश के सैकड़ों बेरोजगारों ने धरने से लेकर लाठियां तक खाई थी। इसके बाद जाकर सरकार ने यह फैसला लिया है। लेकिन अब सरकार को भर्ती परीक्षा की तारीख का ऐलान करना चाहिए ताकि प्रदेश के बेरोजगारों को राहत मिल सके।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *