Headlines

उदयपुर सिक्सलेन हाईवे पर रोड क्रॉस कर रहे बाइक को कार ने मारी टक्कर, दो महिलाओं सहित 3 की मौत

उदयपुर : उदयपुर-चितौड़गढ़ नेशनल हाईवे पर वाना के समीप दर्दनाक हादसे में बाइक सवार दो महिलाओं सहित तीन की मौत हो गई। इस हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों के हंगामे से सिक्सलेन करीब दो घंटे तक जाम रहा। वाना चौराहें पर पुलिया बनाने, और मृतक दंपति को मुआवजा देने की मांग करते हुए ग्रामीणों ने शव को उठाने नहीं दिया। बाइक सवार दंपति और महिला चायला खेड़ा गांव के रहने वाले थे। जो उदयपुर से वाना पहुंचकर कट से रोड क्रॉस कर रहे थे। तीनों एक हीं बाइक पर सवार थे।

जानकारी के अनुसार वाना कट पर रोड पार करते हुए बाइक को चितौडगढ़ की ओर से आई कार ने टक्कर मार दी। तेज टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी और अन्य महिला करीब 20 फीट दूर जा उछले। हादसे में चुन्नीलाल और लोगरी ने मौके पर दम तोड़ दिया। वहीं गंभीर महिला प्रेमी बाई को उदयपुर को ले जाते हुए उसने भी तोड दिया। हादसे में कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं कार चालक मौके से फरार हो गया।

उदयपुर सिक्सलेन हाईवे पर रोड क्रॉस कर रहे बाइक को कार ने मारी टक्कर, दो महिलाओं सहित 3 की मौत

हादसे के बाद वल्लभनगर, खेरोदा, भींडर सहित चार थानों के साथ उदयपुर से भी अतिरिक्त पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा। ग्रामीणो ने नेशनल हाईवे पर पुलिया बनाने की मांग करते हुए शव को नहीं उठाने दिया और हंगामा किया। पुलिस के साथ नेशनल हाईवे अथॉरिटी के आला अधिकारी मौके पर करीब दो घंटे तक समझाइश का प्रयास करते रहे। ग्रामीण मृतक परिवार को मुआवजा देने और पुलिया बनाने की मांग पर अड़े रहे। बाद में आला अधिकारियों द्वारा जल्द पुलिया बनवाने के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए। पुलिस ने शवो को मोर्चरी के लिए भिजवाया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *