नई दिल्ली: 24 अगस्त 21। राजसमन्द की सांसद दीयाकुमारी ने मंगलवार को श्रीमेहंदीपुर बालाजी महाराज के दर्शन कर देश और प्रदेश की खुशहाली के लिए कामना की। सांसद दीया कुमारी ने सिद्ध पीठ मेहंदीपुर के महंत दिवंगत किशोरपुरीजी महाराज के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
उन्होंने सिद्ध पीठ मेहंदीपुर बालाजी के महंत नरेशपुरी जी महाराज का आशीर्वाद लिया और सभी के लिए खुशहाली की कामना की। सांसद दीयाकुमारी का मेहंदीपूर बालाजी, महुआ, सिकिंदरा, खेड़ली मोड़, खेड़ली, कठूमर, नगर, डिग, कामां आदि क़स्बों में भव्य स्वागत किया गया।
