Headlines

सांवलिया सेठ को चांदी की JCB भेंट

सांवलिया सेठ को चांदी की JCB भेंट

चित्तौड़गढ़: मेवाड़ के कृष्ण धाम श्रीसांवलिया जी मंदिर के में एक भक्त ने चांदी से बनी 177 ग्राम की जेसीबी भेंट की है। जेसीबी में लाइटिंग सिस्टम भी लगा है। भक्त ने बिजनेस में लाभ होने पर चांदी की जेसीबी भेंट करने का मन बनाया था। मनोकामना पूरी होने पर भक्त अपनी क्षमता अनुसार सेठ को भेंट देते हैं। दो दिन पहले ही प्रतापगढ़ निवासी एक भक्त ने 158 ग्राम चांदी से निर्मित जीप भेंट की।

car

मंडफिया के समीप भदेसर उपखण्ड निवासी एक भक्त जेसीबी का व्यवसाय करता है। भक्त ने श्रीसांवलिया जी से व्यवसाय में लाभ के लिए प्रार्थना की थी। भक्त ने बताया कि उसने सोचा था, जब भी थोड़े अच्छे दिन आएंगे, वह सांवरा सेठ को चांदी से बनी 177 ग्राम की जेसीबी भेंट करेगा। दो साल लॉकडाउन के कारण भेंट नहीं कर पाया। अब चांदी से बनी 177 ग्राम की जेसीबी भेंट की। जेसीबी में अंदर की ओर स्टेयरिंग बनाई गई है और ड्राइवर सीट के आसपास पूरी कांच की पैकिंग की गई है। लाइटिंग सिस्टम भी रखा है, जो छोटी-छोटी सेल पर ऑन होती है। यह जेसीबी दिखने में काफी अनोखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *