Headlines

चौमूं भीषण सड़क हादसा: 2 ट्रेलरों के बीच फंसकर चकनाचूर हुई कार, 4 युवकों की दर्दनाक मौत

चौमूं भीषण सड़क हादसा: 2 ट्रेलरों के बीच फंसकर चकनाचूर हुई कार, SI भर्ती परीक्षा देने जा रहे 4 युवकों की दर्दनाक मौत

जयपुर: राजधानी जयपुर के चौमूं में गठवाड़ा पुलिया के पास आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। 2 ट्रेलर और कार की भिड़ंत से हादसे में कार सवार 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो गंभीर घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जिसमे से एक गंभीर घायल ने अस्पताल में ही दम तोड़ दिया।

जानकारी के मुताबिक एक ट्रक दिल्ली से अनाज भरकर जयपुर की ओर जा रहा था, जो अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन में आ गया फिर उसी ओर जयपुर से दिल्ली की ओर जा रहे टाइल्स से भरे दूसरे ट्रक से टकरा गया। दोनों ट्रकों के बीच में जयपुर से दिल्ली की ओर जा रही एक कार बीच में आने से चकनाचूर हो गई। बताया जा रहा है कि सीकर से फास्टैग के टेंडर के लिए बिहार जा रहे थे। इसके साथ ही भिड़ंत के बाद गेहूं से भरे ट्रेलर में आग भी लग गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची दमकल की 2 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। सुबह 4:36 बजे जयपुर-दिल्ली एक्सप्रेस हाईवे पर घटवाड़ा पुलिया पर हुए इस हादसे का खौफनाक मंजर को सुन परिवार जन सदमे में हैं।

चौमूं भीषण सड़क हादसा: 2 ट्रेलरों के बीच फंसकर चकनाचूर हुई कार, SI भर्ती परीक्षा देने जा रहे 4 युवकों की दर्दनाक मौत

फास्टैग लगाने का टेंडर मिला था

अस्पताल में इलाज करा रहे संदीप के बडे़ भाई छोटू सिंह ने बताया कि सुबह 7 बजे फोन पर हादसे की सूचना मिली थी। परिवार के लोग रात की नींद से उठकर बैठे ही थे। जैसे ही फोन आया तो पूरे परिवार में चीख पुकार मच गई। छोटा भाई संदीप और उसके तीन दोस्त मोहनलाल, सुभाष कुमार, हंसराज, करीब 3 बजे गाड़ी लेकर चले गए थे। वे पलसाना में टोल नाके पर वाहनों के फास्टैग (Fastag) लगाने का काम करते हैं। हाल ही में उन्हें बिहार व उत्तराखंड में भी कई टोल नाकों पर फास्टैग लगाने का टेंडर मिला था। इसके लिए एक दिन पहले ही बिहार जाने की प्लानिंग कर ली थी। उनके साथ एक पांचवा साथी नरेंद्र सिंह भी चला गया था। नरेंद्र सिंह सीमा सशस्त्र बल (SSB), शिमला से ट्रेनिंग पूरी कर 15 दिन की छुट्टी के बाद ज्वाइनिंग करने दिल्ली जा रहा था।

कार में सवार लोग पुलिस SI की परीक्षा देने जा रहे थे

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कार में सवार लोग पुलिस SI की परीक्षा देने जा रहे थे। हरमाड़ा व चंदवाजी थाना पुलिस का जाब्ता मौके पर मौजूद हैं। क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से हटाया जा रहा है। हादसे के दौरान हाईवे पर 2 किमी तक लंबा जाम लग गया। जिसे पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद खुलवाया।

हादसे में इनकी हुई मौत

मोहनलाल दादरवाल (22) पुत्र रिछपाल सिंह निवासी चेतनदास की ढाणी, बधाला रानोली सीकर, सुभाष कुमार (22) पुत्र मदनलाल निवासी बरसिंहपुरा, रानोली सीकर, हंसराज (20) पुत्र गोविंदराम निवासी कासराडा रींगस सीकर व नरेंद्र (25) पुत्र शिवनाथ सिंह निवासी आलोदा खाटूश्यामजी सीकर की मौत हो गई। साथ ही संदीप सिंह पुत्र अर्जुनलाल निवासी कासरड़ा श्रीमाधोपुर सीकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *