नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा है कि लोकतांतिक संसदीय प्रणाली विकास एवं जनकल्याण के लिए सर्वश्रेष्ठ है। उन्होंने कहा कि मजबूत लोकतांत्रिक व्यवस्था से ही आतंकवाद का अंत संभव है। ” कीवर्ल्ड कॉन्फ्रेंस ऑफ स्पीकर्स ऑफ पार्लियामेंट” कॉन्फ़्रेन्स और विदेश यात्रा के लौटने पर राजस्थान से राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत के साथ अपने संस्मरण बाँटते हुए कहा पंचायती राज संस्थाओं ने कश्मीर घाटी में लोकतंत्र को मजबूत किया है और लोकतांत्रिक संस्थाएं लोगों के प्रति अधिक जवाबदेह हुई है।
उन्होंने कहा कि पंचायत राज की महत्वपूर्ण इकाई ग्राम पंचायते हैं, जहां सरपंच अपने क्षेत्र का महत्वपूर्ण प्रतिनिधि हैं जो अपने क्षेत्र के विकास में अहम भूमिका निभाते है। बिड़ला ने कहा कि धारा 370 समाप्त होने के बाद जम्मू कश्मीर में हालात बदले हैं और आने वाले दिनों में इसके सकारात्मक परिणाम भी सामने आएंगे। राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत ने दिल्ली प्रवास के दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की और ” कीवर्ल्ड कॉन्फ्रेंस ऑफ स्पीकर्स ऑफ पार्लियामेंट” से लौटने पर उनका अभिनन्दन किया।
